32.2 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमक्राईमनामाउन्नाव में दलित लड़की की हत्या पर घिरी सपा तो अखिलेश ने...

उन्नाव में दलित लड़की की हत्या पर घिरी सपा तो अखिलेश ने पल्ला झाड़ा       

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दलित लड़की की हत्या और उसका शव सपा नेता के खेत में मिलने पर समाजवादी पार्टी घिर गई है। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं बीजेपी ने अखिलेश यादव पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि संबंधित आरोपी से समाजवादी पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे फ़तेह बहादुर सिंह की चार साल पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि उनका बेटा रजोल सिंह पार्टी का सदस्य नहीं है।

वहीं, बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अखिलेश सिंह को घेरा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक दलित बेटी का शव सपा नेता के खेत में मिला है। जब बेटी की मां आप्किन गाड़ी के सामने रो रही थी तो आपने नहीं सुना और सपा नेता का संरक्षण करोगे, नई सपा में सपाइयों के हर घिनौने अपराध माफ़ करोगे।

ये भी पढ़ें 

 

UP Election2022: मतदान का वीडियो बनाकर किया शेयर, गिरफ्तार

सिद्धू की बेटी का इमोशनल कार्ड, पिता के जीतने पर ही शादी करूंगी !  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,405फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें