25 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमराजनीतिआगे सभी चुनाव हारेगी कांग्रेस

आगे सभी चुनाव हारेगी कांग्रेस

Google News Follow

नई दिल्ली। भारत के पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता नटवर सिंह ने कहा कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस भाजपा को अब हराने की ताकत रखती है। आगे जो चुनाव होंगे उसमें कांग्रेस हारेगी। लोगों के बीच कांग्रेस की छवि ख़राब हुई है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। कपिल सिब्बल के ताजा बयान और उनके आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पैदा विवाद के बीच पार्टी के कई नेताओं ने सिब्बल और ‘जी-23′ समूह के नेताओं पर हमला किया है।

इन नेताओं ने कांग्रेस के टॉप नेतृत्व के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिब्बल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भूपेश बघेल ने कपिल सिब्बल हमारे वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हैं। वह पेशे से वरिष्ठ वकील भी हैं। उनका इस प्रकार से बयान देना निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से राहुल के इस्तीफे के बाद कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सभी ने सोनिया गांधी को स्वीकार करने का काम किया। वह अभी तक कार्यरत हैं। कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने ‘जी-23′ समूह के नेताओं पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि कुछ लोगों के चरित्र को देख कर आश्चर्य होता है। क्या इंसान अपने स्वार्थ में इतना बदल सकता है ? जिन लोगों ने नेतृत्व की कृपा से सत्ता का सबसे अधिक सुख भोगा है। आज वही नेतृत्व को चुनौती देने पर आमादा हैं।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें