31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस नेता का रेप पर विवादित बयान, कहा, 'राजस्थान मर्दों का प्रदेश...

कांग्रेस नेता का रेप पर विवादित बयान, कहा, ‘राजस्थान मर्दों का प्रदेश है’

Google News Follow

राजस्थान में कांग्रेस के एक मंत्री ने सदन में रेप पर विवादित बयान दिया है। मंत्री ने रेप के आकड़ें बताते हुए राजस्थान के संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि रेप के मामले में राज्य देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामले में हम नंबर वन हैं। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, तो इसका क्या करें ? इस विवादित बयान के बाद कांग्रेस नेता को घेरा और बयान की निंदा की।

बता दें कि संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने पुलिस के अनुदान संबंधित मामले पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान धारीवाल ने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामले में देश में नंबर एक पर है। उन्होंने कहा कि इसमें दो राय नहीं कि प्रदेश दुष्कर्म अव्वल है। उन्होंने कहा कि रेप के मांमले बढ़ोत्तरी हुई है। ये मामले क्यों हैं, कहीं न कहीं कोई गलती तो हुई है। धारीवाल ने इसी दौरान वह बात कही जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि, कांग्रेस नेताओं की रेप पर  राजनीति करना नया नहीं है। इससे पहले भी, राहुल गांधी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में  हुए रेप की घटनाओं पर राजनीति कर ‘नेता’ बन चुके हैं, लेकिन, हर बार उन्हें मुंह की खानी पड़ती है।

अब बताते हैं कि धारीवाल ने अब आगे क्या कहा, कहीं न कहीं गलती तो हुई है… वैसे भी राजस्थान मर्दों का प्रदेश रहा है। अब इसका क्या करें। इस बयान पर वहां बैठे नेता भी मुस्कराते नजर आये। बता दें कि, राजस्थान सरकार में तीन महिला मंत्री भी है, लेकिन किसी ने भी इस  बयान का विरोध नहीं किया। वहीं, विपक्ष ने बयान जताया और सदन से बाहर चला गया।

वहीं, बीजेपी नेता ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। सतीश पुनिया ने कहा कि सदन में एक मंत्री रेप से संबंधित आकड़ों निर्लज्जतापूर्ण स्वीकरोति और महिलाओं के प्रति ओछी ऐसी  बयानबाजी अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से पुरुषों के सम्मान को ठेंस पहुँचाने वाला बयान है। उन्होंने इस मानले प्रियंका गांधी को भी घेरा।
      
ये भी पढ़ें 

UP ​Counting​-2022: योगी का ​बजा डंका, ​कार्यकर्ताओं ​की​ बुलडोजर रैली

UP Assembly Counting-2022: 14 ​में 10 ​बाहुबली परिवार के उम्मीदवारों पर हार का संकट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें