दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर 27 सालों बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव के जीतने के बाद सीएम के नाम को बुधवार की देर रात विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई।
VIDEO | Newly sworn in Delhi CM Rekha Gupta (@gupta_rekha), along with party's state unit chief Virendra Sachdeva, arrives at Vasudev Ghat to perform 'Aarti' at Yamuna Ghat. #RekhaGupta pic.twitter.com/3Gtp4j3RSG
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2025
बता दें कि, विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने कई बड़ी घोषणाएं की। जिसमें महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह, यमुना सफाई, गर्भवती महिला को 15,000 रुपए की मदद सहित अन्य कई घोषणाएं शामिल है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज सायं 7.00 बजे सीएम रेखा गुप्ता कैबिनेट के साथ बैठक में कई ऐलान कर सकती हैं।
दिल्ली में आयुष्मान योजना और महिलाओं को 2500 रुपए सम्मान राशि देने की घोषणा कर सकती हैं। साथ ही यमुना सफाई को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। इसके अलावा सड़कों और सीवर का मुद्दा भी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उठाया था।
यह भी पढ़ें-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता: बहू बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सास की खुशी का ठिकाना नहीं!