30 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमक्राईमनामाशराब नीति घोटाला: ED ने किया दावा, संजय सिंह ने लिया था...

शराब नीति घोटाला: ED ने किया दावा, संजय सिंह ने लिया था 2 करोड़ रुपये    

हाई कोर्ट ने संजय सिंह की शराब नीति घोटाले के मामले रिमांड और गिरफ्तारी पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

Google News Follow

Related

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली हाई कोर्ट में में संजय सिंह को लेकर कई खुलासे किया है।गुरूवार को हाई कोर्ट ने संजय सिंह की शराब नीति घोटाले के मामले रिमांड और गिरफ्तारी पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। ईडी ने कोर्ट में बताया कि संजय सिंह शराब नीति घोटाले में  2 करोड़ रुपये की रिश्वत ली है। साथ ही कहा किसंजय सिंह की गिरफ्तारी कानून के मुताबिक़ हुई है।
सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने कहा कि” जांच में यह सामने आया है कि संजय सिंह दिल्ली शराब नीति घोटाले में शामिल थे। संजय सिंह दिनेश अरोड़ा औरअमित अरोड़ा के करीबी थे। संजय सिंह रिश्वत लेने में भी शामिल रहे हैं। उन्होंने 2 करोड़ रुपये की रिश्वत ली है। वहीं संजय सिंह के वकील ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित शख्स को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि आप नेता संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति में घोटाले में शामिल होने आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद है। ईडी का आरोप है कि संजय  सिंह और उनके सहयोगी नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों को लाइसेंस बांटे जिसकी वजह से आर्थिक नुकसान हुआ। ईडी का आरोप है कि इस नीति के जरिये बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और नियमों का उललंघन किया गया।
ये भी पढ़ें 

 

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में साधु हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस  

Lalit Patil Case : ललित पाटिल सिर्फ मोहरा, संजय राउत के गंभीर आरोप

इंडिया गठबंधन की खुली कलई! अखिलेश यादव ने कांग्रेस को कहा धोखेबाज   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,025फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें