29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमराजनीति23 घंटे बाद दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली रिहाई

23 घंटे बाद दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली रिहाई

शांति भंग न करने की शर्त पर रिहाई

Google News Follow

कॉकरोच जनता पार्टी के लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह 10 बजे 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया। तीनों को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने तीनों को इस शर्त पर रिहा किया है कि, वे एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे।

पुलिस ने शनिवार को CJP के प्रदर्शन से पहले तीनों लीडर को दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन से हिरासत में लिया था। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि तीनों को एहतियातन हिरासत में रखा गया है। CJP ने रविवार को लगातार दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

शनिवार को पुलिस ने हजारों समर्थकों को रास्ते में रोक दिया था। करीब 7,000 लोगों को हिरासत में भी लिया गया। वहीं, दिल्ली में 250 ट्रेनें रद्द करने और 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज छुट्टी के दिन सुनवाई करेगा। गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और DMRC चेयरपर्सन के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अनदेखी के आरोप में अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया था।

दिल्ली प्रदर्शन को लेकर 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को प्रदर्शन करने के मामले में 20 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, ये मामले कानून हाथ में लेने, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें-

मुंबई की रेल पटरियों से 1.68 लाख किलो कचरा साफ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें