30.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमराजनीतिदिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल में लगे पोस्टर!

दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल में लगे पोस्टर!

"वतन और धर्म के गद्दार"

Google News Follow

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ राजधानी भोपाल की सड़कों पर पोस्टर लगे हैं, जिनमें उन्हें गद्दार बताया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं, और वर्तमान में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस तथा दिग्विजय सिंह के आ रहे बयानों पर वक्फ विधेयक समर्थकों द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

शुक्रवार(11 अप्रैल) को राजधानी भोपाल में कुछ स्थानों पर पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों में दिग्विजय सिंह को गद्दार बताया गया है। दिग्विजय सिंह की तस्वीर लगी है और उसमें लिखा गया है “वतन और धर्म के गद्दार”। इसी तरह के पोस्टर रतलाम में भी लगाए गए हैं, जिसमें दिग्विजय सिंह को गद्दार कहा गया है। यह पोस्टर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लगाए हैं, और इसमें दिग्विजय सिंह के वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध पर आपत्ति भी दर्ज कराई गई है।

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वक्फ संशोधन विधेयक जो लाया गया है, हम उसके खिलाफ हैं क्योंकि भारतीय संविधान का बुनियादी प्रावधान है, जिसमें अल्पसंख्यकों को संरक्षण का अधिकार दिया गया है। उनके अधिकारों को कुचलने का प्रयास हो रहा है। यह सरकार पिछले 11 साल से केवल हिंदू और मुसलमान कर रही है।

वहीं, वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध और पश्चिम बंगाल में इसे लागू न करने के फैसले पर राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि संशोधन विधेयक देश का कानून है। ममता बनर्जी हमेशा संविधान का मजाक और धज्जियां उड़ाती रही हैं, जिसे राज्यसभा और लोकसभा में पारित किया गया है। इस कानून का हम सभी को पालन करना होगा। इसे लागू न करना देश के कानून, देश के संविधान और संप्रभुता का अपमान है।

सारंग ने आगे कहा कि ममता बनर्जी एक राज्य की मुख्यमंत्री हैं, देश की संसद में जो कानून पारित होता है, उसे देश के हर नागरिक को पालन करना अनिवार्य होता है। पश्चिम बंगाल पर कब्जा करने के बाद कानून का पालन नहीं करेंगी तो यह इस देश में नहीं चलेगा।

यह भी पढ़ें:

“मैं काशी का हूं और काशी मेरी है” पूर्वांचलियों से पीएम मोदी का संवाद!

दिलीप घोष की सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुटता की अपील!

मुंबई: नशे के धंधे का विरोध करने पर शाकिर अली की हत्या, तलवार से आंतें निकाल दीं, 4 गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें