27 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमक्राईमनामासुकमा कांग्रेस भवन प्रकरण: ईडी ने सौंपे दस्तावेज़, कांग्रेस बोली,"वकीलों से सलाह...

सुकमा कांग्रेस भवन प्रकरण: ईडी ने सौंपे दस्तावेज़, कांग्रेस बोली,”वकीलों से सलाह लेकर देंगे जवाब”

ईडी ने उनसे रिसीविंग मांगी थी, जिसे कांग्रेस ने दे दी। फिलहाल पार्टी दस्तावेज़ों का परीक्षण करने के बाद ही आगे की कानूनी कार्यवाही पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी।

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ में सुकमा कांग्रेस भवन विवाद पर सोमवार (8 सितंबर)को बड़ी हलचल देखने को मिली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंची और कांग्रेस नेताओं को सभी दस्तावेज़, चालान की प्रतियां और शिकायत से जुड़ी जानकारी सौंपी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गेंदू ने मीडिया से बातचीत में कहा, “ईडी की टीम आई और हमें सभी दस्तावेज़ सौंप दिए। हमने उनकी प्राप्ति की पुष्टि कर दी है। अब हमारे वकील इन दस्तावेज़ों का अध्ययन करेंगे और समीक्षा के बाद हम अपना जवाब तैयार करेंगे।”

गेंदू ने आगे बताया कि ईडी ने उनसे रिसीविंग मांगी थी, जिसे कांग्रेस ने दे दी। फिलहाल पार्टी दस्तावेज़ों का परीक्षण करने के बाद ही आगे की कानूनी कार्यवाही पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी।

ईडी का आरोप है कि सुकमा कांग्रेस भवन कथित तौर पर शराब घोटाले की कमाई से बनाया गया है और अब इसे जब्त करने की तैयारी है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया है। राजनीतिक हलकों में यह मामला गरमा गया है और आने वाले दिनों में इसके और तीखे होने की संभावना है।

इधर, पश्चिम बंगाल में स्कूल-नौकरी घोटाले की जांच में भी ईडी ने नई कड़ियां जोड़ी हैं। जांच एजेंसी ने कई ऐसे उम्मीदवारों की पहचान की है, जिन्होंने गिरफ्तार टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा को मोटी रकम चुकाई थी, लेकिन उन्हें कभी नौकरी नहीं मिली।

ईडी अब इन उम्मीदवारों से पूछताछ करने की तैयारी में है ताकि पूरे घोटाले की गहराई तक पहुँचा जा सके। बुरवान विधानसभा क्षेत्र से विधायक साहा इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था, जो इस भर्ती घोटाले की समानांतर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

पंजाब में खिलाड़ियों को 28.74 करोड़ वितरित, कोच सम्मानित!

वैश्विक अनिश्चितता में पीयूष गोयल की निर्यातकों से अपील​!

आधार पहचान पत्र के रूप में मान्य, नागरिकता साबित करने का दस्तावेज़ नहीं: सुप्रीम कोर्ट

तेलंगाना: दलबदल करने वाले 10 में से 9 विधायक सीएम रेवंत रेड्डी से मिले!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें