30 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
होमदेश दुनिया‘भाजपा के लिए सबसे पहले भारत’, अखिलेश के बयान पर दिनेश शर्मा...

‘भाजपा के लिए सबसे पहले भारत’, अखिलेश के बयान पर दिनेश शर्मा पलटवार!

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बात देश की सुरक्षा की होती है तो विपक्षी दलों के नेता ऐसे बयान देते हैं, जो पाकिस्तान में सुर्खियां बनती हैं| 

Google News Follow

Related

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा भाजपा को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार का इतिहास पाकिस्तान के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का रहा है और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर पार्टी हमेशा भारत को प्राथमिकता देती है।

दिनेश शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा का मतलब भारत पहले है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस सरकार ने दिखा दिया कि अगर पाकिस्तान नापाक हरकत करेगा तो उसके घर में घुस कर मारेंगे।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बात देश की सुरक्षा की होती है तो विपक्षी दलों के नेता ऐसे बयान देते हैं, जो पाकिस्तान में सुर्खियां बनती हैं, पाकिस्तान उन बयानों को यूएन में उठाता है।

चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझती है और आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।

उन्होंने चीनी के दाम बढ़ने के पीछे कई संभावित कारण गिनाए। उनके मुताबिक, उत्पादन में कमी, मौसम की वजह से फसल को हुए नुकसान, त्योहारों के दौरान मांग में बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतों में वृद्धि इसके कारण हो सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार पर युद्ध जैसी परिस्थितियों का भी असर पड़ा है और सरकार को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ और उपाय करने होंगे। उन्होंने चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए इथेनॉल को जिम्मेदार मानने से इनकार किया।

भाजपा सांसद ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के मुद्दे पर योगी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति आम जनता और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपलब्ध कराते समय किसी व्यक्ति की पार्टी या विचारधारा नहीं देखी जाती, बल्कि संभावित खतरे का आकलन किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि खतरे के आकलन के आधार पर अखिलेश यादव, मायावती और भाजपा नेताओं समेत विभिन्न नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार की नीति अपराधियों को संरक्षण देने की नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा देने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सुरक्षा के मामले में भेदभाव होता था, जबकि भाजपा सरकार राजनीतिक दल, जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती।

भाजपा सांसद ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन नेताओं को एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

चौधरी चरण सिंह से जुड़ी टिप्पणी पर दिनेश शर्मा ने कहा कि उनका इतिहास गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का सम्मान जाट समाज और उनके परिवारों में विशेष रूप से किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,629फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें