24 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमदेश दुनियाहमारी सेना के लिए 'पिटाई' शब्द सही नहीं, विदेश मंत्री ने राहुल को...

हमारी सेना के लिए ‘पिटाई’ शब्द सही नहीं, विदेश मंत्री ने राहुल को धोया    

 एस जयशंकर ने राहुल गांधी के बयान पर जताई नाराजगी  

Google News Follow

Related

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना पर दिए गए बयान की निंदा करते हुए लोकसभा में कहा कि हमारी सेना के लिए पिटाई शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमारी समझदारी पर सवाल उठाये जाने पर जब यह जानकारी मिलती है कि यह सलाह किस द्वारा दी जा रही है तो मै सम्मान से झुक जाता हूं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प पर सोमवार को जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेना के लिए पिटाई शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। हमारी सेना 13000 फीट की ऊंचाई पर सीमा की सुरक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ऐसे शब्दों के लिए हकदार नहीं है।  राहुल गांधी द्वारा उनकी समझदारी पर सवाल उठाये जाने वाली टिप्पणी पर कहा कि कुछ मेरी समझदारी पर सवाल उठा रहे हैं।  लेकिन जब पता चलता है कि ये सुझाव  कहां से आ रहे हैं तो मई केवल सम्मान से झुक जाता हूं।
विदेश मंत्री ने इस दौरान सरकार द्वारा चीन के प्रति उदासीन रवैया अपनाये जाने वाले बयान पैर कहा कि अगर सरकार चीन की ओर से उदासीन होती तो वह सेना क्यों भेजती। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति विरोध हो सकता है लेकिन सेना के लिए पिटाई शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए न ही सेना का अपमान होना चाहिए।
ये भी पढ़ें 

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प,फायरिंग   

कर्नाटक और महाराष्ट्र सीमा विवाद: एनसीपी-शिवसेना के नेता गिरफ्तार  

अन्ना हजारे की मांग पूरी: जाने कैसे लोकायुक्त की होगी नियुक्ति? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें