29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामा'एफबीआई की वांटेड 'सूची' में भारत के पूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव!

‘एफबीआई की वांटेड ‘सूची’ में भारत के पूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव!

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि विकास यादव ने अमेरिकी धरती पर सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में कथित भूमिका निभाई है।

Google News Follow

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के सिलसिले में अमेरिकी एफबीआई ने एक भारतीय नागरिक पर आरोप लगाया है। इस भारतीय नागरिक का नाम विकास यादव है और पहले मूल आरोप पत्र में इसका नाम सीसी 1 बताया गया था। गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत ने आतंकवादी घोषित कर दिया है|उनके पास वर्तमान में अमेरिकी नागरिकता है।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक बी.गारलैंड ने कहा कि आज के आरोप दर्शाते हैं कि न्याय विभाग उन अधिकारों को निशाना बनाने, खतरे में डालने और कमजोर करने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा, जिनका हर अमेरिकी नागरिक हकदार है। इस बीच एफबीआई ने विकास यादव को वांटेड लिस्ट में डाल दिया है|

अमेरिकी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान भारत सरकार के पूर्व अधिकारी विकास यादव पर बड़ा आरोप लगाया। दरअसल अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि विकास यादव ने अमेरिकी धरती पर सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में कथित भूमिका निभाई है। हालांकि भारत सरकार द्वारा इसे लेकर अमेरिकी अधिकारियों को जवाब दिया गया है। दूसरी ओर एफबीआई ने विकास यादव को ‘वांटेड’ घोषित कर दिया है।

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार के दिन नई दिल्ली में इस मामले के संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए यह पुष्टि की, कि “विकास यादव अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है”।दरअसल एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे का कहना है कि, “आरोपी, विकास यादव एक भारतीय सरकारी कर्मचारी है, जिसने कथित तौर पर एक आपराधिक सहयोगी के साथ मिलकर साजिश रची और अमेरिकी धरती पर एक अमेरिकी नागरिक की हत्या का प्रयास किया।”

यह भी पढ़ें-

मैसूर के ‘एमयूडीए’ कार्यालय पर ईडी का छापा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें