28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाजेल से बेल पर बाहर आएंगे आप नेता सत्येंद्र जैन!

जेल से बेल पर बाहर आएंगे आप नेता सत्येंद्र जैन!

सत्येंद्र जैन पर  2009-10 और 2010-11 में फर्जी कंपनियां बनाने के आरोप है।

Google News Follow

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को मनी लांडरिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर कड़ी शर्तों के साथ जमानत दी है। उनके देश से बाहर जाने पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। जैन को ईडी ने 30 मई 2022 को उनसे कथित तौर पर जुड़ी चार कंपनियों के जरिए मनी लांडरिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने आरोपियों और ईडी की ओर से आवेदन पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। आप नेता सत्येंद्र जैन के वकील ने अदालत से कहा था कि, उन्हें आगे हिरासत में रखने से कोई फायदा नहीं होगा। ईडी ने आवेदन का विरोध करते हुए, सत्येंद्र जैन को रिहा किया गया तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं ऐसा दावा भी किया था। ईडी का मामला 2017 में सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जैन के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर से सामने आया है।

यह भी पढ़ें:

‘एफबीआई की वांटेड ‘सूची’ में भारत के पूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव!

मैसूर के ‘एमयूडीए’ कार्यालय पर ईडी का छापा!

बैठक में नाना पटोले होंगे तो हम बैठक में नहीं होंगे: ठाकरे गुट

आश्रमों में लड़कियों पर प्रतिबंध के मामले में सद्गुरु जग्गी वासुदेव को सुप्रीम कोर्ट से राहत!

बता दें की सत्येंद्र जैन पर  2009-10 और 2010-11 में फर्जी कंपनियां बनाने के आरोप है। इन कंपनियों में अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इंफो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। ईडी ने आप नेता सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें