28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबैठक में नाना पटोले होंगे तो हम बैठक में नहीं होंगे: ठाकरे...

बैठक में नाना पटोले होंगे तो हम बैठक में नहीं होंगे: ठाकरे गुट

महाराष्ट्र में 20 नवंबर मतदान प्रक्रिया होगी और 23 नवंबर को मतगणना होने वाली है, जिसमें उम्मदीवारों को लेकर महाविकास अघाड़ी में खींचतान जारी है।

Google News Follow

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लग चुकें है। एक तरफ सरकार में बैठी महायुती ने चुनाव के लिए कमर कस ली है तो दूसरी तरफ इंडी अलायंस की महाविकास अघाड़ी में लगातार चिंगारियां उड़ रही है। शुक्रवार (18 अक्टूबर) को ठाकरे गुट के प्रवक्ता संजय राऊत ने चर्चा बैठक को रद्द किया है। संजय राऊत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर निशाना साधते हुए कहा है की, ‘बैठक में नाना पटोले होंगे तो हम बैठक नहीं होंगे’

शुक्रवार (18 अक्टूबर) को महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशियों को लेकर बैठक होनी थी, दौरान संजय राऊत ने कहा है की, बैठक में कांग्रेस नेता पटोले के साथ एक मत नहीं हो रहा है, साथ ही पटोले बार बार है कमांड का बहाना दे रहे है। ठाकरे गुट दावा है की, नाना पटोले विदर्भ मराठवाड़ा में महाविकास अघाड़ी के घटक दलों को जगह देने से मना कर रहें है। साथ ही वो अन्य दलों को महत्व नहीं दे रहें है। इसीलिए ठाकरे गट ने निर्णय लिया है की, अगली बैठकों और चर्चाओं में सीधे कांग्रेस के सुप्रीम लीडर राहुल गांधी से चर्चा की जाएगी।

दरम्यान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है की, उन्हें कोई भी निर्णय लेने से पूर्व अपने हाईकमांड से चर्चा करना जरुरी है। संजय राऊत को निर्णय करने से पहले उद्धव ठाकरे और जयंत पाटील को निर्णय लेने से पहले शरद पवार को पूछना पड़ता है, वैसे ही हमें अहम फैसलों के पूर्व राहुल गांधी को पूछना पड़ता है। इसे लेकर संजय राऊत के वक्तव्य और मांग को लेकर उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें:

आश्रमों में लड़कियों पर प्रतिबंध के मामले में सद्गुरु जग्गी वासुदेव को सुप्रीम कोर्ट से राहत!

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला, 10 स्वयं सेवक घायल, अस्पताल में भर्ती!

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई पर FIR दर्ज​, ठगी और धोखाधड़ी का लगा आरोप!

बता दें की, प्रेस वार्ता के समय ठाकरे गुट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के बीच अनबन देखी गई जब वो प्रेस वार्ता छोड़कर जा रहे थे। दरम्यान विजय वडेट्टीवार ने उन्हें रोककर प्रेस वार्ता आगे बढ़ाई। बता दें की महाराष्ट्र में 20 नवंबर मतदान प्रक्रिया होगी और 23 नवंबर को मतगणना होने वाली है, जिसमें उम्मदीवारों को लेकर महाविकास अघाड़ी में खींचतान जारी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें