29.1 C
Mumbai
Monday, July 13, 2026
होमदेश दुनियामुस्लिम महिलाओं को चुनाव में टिकट देना इस्लाम विरोधी: शाही इमाम   

मुस्लिम महिलाओं को चुनाव में टिकट देना इस्लाम विरोधी: शाही इमाम   

अहमदाबाद के जामा मस्जिद के शाही शब्बीर अहमद सिद्दीकी का विवादित बयान

Google News Follow

Related

एक तरफ ईरान सरकार हिजाब विरोधियों के आगे झुक गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत में इस्लाम के नाम पर महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। गुजरात के शाही इमाम ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ है। यह बयान अहमदाबाद के जामा मस्जिद के इमाम ने दिया है। इसके बाद इस पर राजनितिक दलों बकी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

 अहमदाबाद के जामा मस्जिद के शाही शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि  चुनावों में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने वाले लोग इस्लाम विरोधी हैं। ये लोग इस्लाम को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या अब कोई आदमी नहीं बचा है कि मुस्लिम महिलाओं को चुनाव में टिकट दिया जा रहा है। शाही इमाम ने कहा कि ऐसे पहल का सख्त विरोध करते हैं। अगर ऐसा ही रहा तो हम हिजाब को महफूज नहीं रख पाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस्लाम में नमाज को सबसे ज्यादा अहमियत दी गई है। नमाज में महिलाओं के शामिल नहीं होने पर कहा कि यदि महिलाओं का इस्लाम में इसी तरह सामने आना जायज होता तो उन्हें मस्जिद में आने से नहीं रोका जाता। मस्जिद में  महिलाओं के आने से इसलिए आने से रोका गया कि उनका इस्लाम में एक मुकाम है। इसलिए औरतों को चुनाव में  जो टिकट देते हैं वे इस्लाम विरोधी हैं।
ये भी पढ़ें  

अनोखा समर्थन: USA में गुजरात चुनाव के समर्थन में दौड़ी कारें, लहराया तिरंगा  

हिजाब विरोधियों के आगे झुकी ईरानी सरकार, कानून में करेगी बदलाव 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,083फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें