31.4 C
Mumbai
Tuesday, June 9, 2026
होमराजनीतिगुजरात पहुंचे PM मोदी, दूसरे चरण के मतदान से पहले अपनी मां...

गुजरात पहुंचे PM मोदी, दूसरे चरण के मतदान से पहले अपनी मां से मिले  

5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान पीएम अहमदाबाद में डालेंगे वोट  

Google News Follow

Related

गुजरात में कल यानी 5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। इससे पहले पीएम मोदी  गुजरात में वोट डालने के लिए गुजरात पहुंचे और अपनी माता से मुलाक़ात की। पीएम मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन के आवास पर मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने अपनी मां से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। जहां वे पीते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि  सोमवार को गुजरात में दूसरे चरण का मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 1 दिसम्बर को हुआ था। जिसमें 60% मतदान  हुआ था। अब दूसरे चरण का मतदान  पांच दिसंबर को होगा। दूसरे चरण का चुनावी शोर थम चुका है।  जिसमें सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी थी। इस बीच पीएम मोदी अहमदाबाद में दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए गुजरात पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने एक दिसंबर को 50 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था।

 

पीएम मोदी का यह रोड शो अहमदाबाद से नरोदा तक यह रोड शो किया था। जिसमें पीएम मोदी  कार की खुली छत से अपने समर्थकों का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। बताते चलें कि पहले फेज में  89 सीटों पर मतदान हुआ जिसमें 788 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। वहीं, दूसरे चरण के लिए कल मतदान होगा। जिसका नतीजा आठ दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें               
       

मुस्लिम महिलाओं को चुनाव में टिकट देना इस्लाम विरोधी: शाही इमाम   

अनोखा समर्थन: USA में गुजरात चुनाव के समर्थन में दौड़ी कारें, लहराया तिरंगा  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,391फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें