29.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमराजनीतिशिवसेना ने गोवा में नौ सीटों पर उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस से नहीं...

शिवसेना ने गोवा में नौ सीटों पर उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस से नहीं बनी बात 

Google News Follow

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को शिवसेना ने नौ उम्मीदवारों की घोषणा की। इस दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि गोवा में कांग्रेस से गठबंधन करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी। उन्होंने कहा कि गठबंधन दल गोवा में कांग्रेस से 10 सीट मांग रहा था ,जहां से पार्टी कभी नहीं जीती है। लेकिन कांग्रेस ने इस संबंध में कोई पहल नहीं की। उन्हें इस पर फिर विचार करना चाहिए।बता दें कि बीजेपी ने भी 34 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं ,लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर की इस सूची में नाम नहीं है।

बता दें पिछले दिनों शिवसेना और एनसीपी ने गोवा में मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उस दौरान भी दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा था कि कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश की गई लेकिन मामला नहीं बना। कांग्रेस, महाराष्ट्र और शिवसेना की महाराष्ट्र में विकास अघाड़ी की सरकार है।

इसलिए शिवसेना और राकांपा गोवा में भी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी जिसे कांग्रेस ने इंकार कर दिया। शिवसेना नेता ने कहा कि गोवा में टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। इससे पहले टीएमसी ने कांग्रेस को गोवा में साथ चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन कांग्रेस की तरफ  से इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें

PM मोदी का ट्वीट, इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा

कर्नाटक: फिर हिजाब को लेकर विवाद, शिक्षा मंत्री ने कहा, छात्राओं को उकसाया गया  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें