29 C
Mumbai
Sunday, April 26, 2026
होमदेश दुनिया​बिहार में 13 अप्रैल बाद सरकार गठन प्रक्रिया शुरू होगी: संजय झा

​बिहार में 13 अप्रैल बाद सरकार गठन प्रक्रिया शुरू होगी: संजय झा

राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के बाद से ही प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

Google News Follow

Related

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के बाद से ही प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने गुरुवार को साफ कर दिया कि 13 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार बनने की सारी प्रक्रिया शुरू होगी। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ सांसद संजय झा भी नजर आए।

इस बीच, संजय झा ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री आज दिल्ली जा रहे हैं। शुक्रवार को यानी 10 अप्रैल को लगभग 12:15 तक सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद वे पटना लौट आएंगे।

इसके बाद 13 अप्रैल के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। वैसे पहले से ही इसके कयास लगाए जा रहे थे कि खरमास यानी 14 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की चर्चा है। नई सरकार में इस बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जबकि जदयू के कोटे में उप मुख्यमंत्री पद के जाने को लेकर भी बात कही जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। भाजपा में भी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई लोगों के नामों की चर्चा है।

उधर, गुरुवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर एक पोस्टर लगाए जाने से नया विवाद खड़ा हो गया। इस पोस्टर में “बाल्मीकि समाज संघ” के नाम से अपील करते हुए ‘बिहार में हो सम्राट की सरकार’ की मांग की गई थी।

हालांकि पोस्टर लगने के कुछ ही देर बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे फाड़कर हटा दिया। भाजपा की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह पोस्टर पार्टी द्वारा नहीं लगाया गया था और इसका पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है।
 
यह भी पढ़ें-

यूपी में ‘सीएम युवा’ पहल से दस हजार से अधिक उद्यम स्थापित 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें