28.3 C
Mumbai
Monday, July 13, 2026
होमदेश दुनियावैश्विक संकट में स्पष्टता और आत्मविश्वास से काम कर रही सरकार: नकवी!

वैश्विक संकट में स्पष्टता और आत्मविश्वास से काम कर रही सरकार: नकवी!

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस आपदा के समय में भी अवसर तलाशने में लगे हुए हैं और सियासत करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Google News Follow

Related

पश्चिम एशिया संकट को लेकर बीच भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्र सरकार की भूमिका को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार के भीतर किसी तरह का भ्रम या विरोधाभास नहीं है, बल्कि पूरी स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ काम किया जा रहा है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस आपदा के समय में भी अवसर तलाशने में लगे हुए हैं और सियासत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हालात को संभाल रही है और देश को इस संकट से बाहर निकालना उसकी प्राथमिकता है।

उन्होंने युद्ध के प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि कोई भी जंग अस्थायी होती है, लेकिन उसका असर लंबे समय तक रहता है। उन्होंने 1945 में हुए हिरोशिमा और नागासाकी के हमलों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके जख्म आज भी दुनिया महसूस करती है।

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत की भूमिका शुरू से ही यही रही है कि युद्ध खत्म होना चाहिए और शांति कायम होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस संकट के दौरान कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी मजबूती और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है ताकि देश को आने वाली दिक्कतों से राहत मिल सके।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “इस युद्ध के कारण जो चुनौतियां सामने आ रही हैं, उनसे देश को निजात दिलाना सरकार की प्राथमिकता है लेकिन कुछ लोग इस समय भी सियासत का गणित लगा रहे हैं।”

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के अयोध्या दौरे पर टिप्पणी करते हुए नकवी ने कहा कि जो लोग पहले भगवान राम पर सवाल उठाते थे, वे भी अब राम की शरण में पहुंच रहे हैं, जो एक अच्छा संकेत है।

 
यह भी पढ़ें-

यूपी समेत सात राज्यों में बनेंगे पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,084फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें