28.2 C
Mumbai
Tuesday, July 7, 2026
होमदेश दुनिया2002 गुजरात दंगा: तीस्ता को तत्काल सरेंडर का आदेश, गुजरात कोर्ट का...

2002 गुजरात दंगा: तीस्ता को तत्काल सरेंडर का आदेश, गुजरात कोर्ट का फरमान    

गुजरात हाई कोर्ट ने नियमित जमानत को खारिज कर दिया है। साथ उन्हें कोर्ट में तत्काल सरेंडर करने का आदेश दिया है।  

Google News Follow

Related

सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात हाई कोर्ट ने नियमित जमानत को खारिज कर दिया है। साथ उन्हें कोर्ट में तत्काल सरेंडर करने का आदेश दिया है। तीस्ता सीतलवाड़ पर 2002 में गुजरात में हुए दंगे की आरोपी है। सीतलवाड़ पर निर्दोष लोगों को साजिश रचकर फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप है। इसी मामले में अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज करने के बाद उन्हें 25 जून को गिरफ्तार किया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी।

इसके बाद से ही तीस्ता सीतलवाड़ जेल से बाहर है। हाल ही में सीतलवाड़ ने नियमित जमानत के लिए गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर शनिवार को सुनवाई  करते हुए कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया और तल्काल सरेंडर करने का आदेश दिया।

 सीतलवाड़ के साथ पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार और पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट भी आरोपी हैं। इन्हे भी 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने बाद पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। गुजरात पुलिस के मुताबिक़, तीनो आरोपियों पर फर्जी सबूत बनाने और साजिश रचकर निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप है। इन आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें 

“समृद्धि हाईवे​:’देवेंद्र’ बन गया निवासी”; शरद पवार​ की तीखी प्रतिक्रिया!

​समृद्धि हाईवे: भीषण सड़क दुर्घटना, शिंदे और फडणवीस ने किया स्थल का निरीक्षण!

​’मैंने एक हफ्ते पहले ही कहा…’, समृद्धि हाईवे हादसे पर शरद पवार की प्रतिक्रिया, कहा.​.​​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,153फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें