28 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमक्राईमनामाहेराल्ड मामला :​ ईडी ने सोनिया गांधी को भेजा नया समन

हेराल्ड मामला :​ ईडी ने सोनिया गांधी को भेजा नया समन

स्वामी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य पर धोखाधड़ी की साजिश रचने एवं काला धन (मनी लॉन्ड्रिंग) का आरोप लगाया था और कहा था कि यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड ने 90.25 करोड़ रुपये की वसूली का अधिकार प्राप्त करने के लिए केवल 50 लाख रुपये का भुगतान किया जो एजेएल पर कांग्रेस का बकाया था|

Google News Follow

Related

कांग्रेस अध्यक्षा सोनियां गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने एक नया समन जारी कर नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से संबंधित काले धन (मनी लॉन्ड्रिग) मामले में 23 जून को पूछताछ के लिए प्रस्तुत होने को कहा है| गौरतलब है कि 8 जून को कोरोना संक्रमित होने के कारण सोनिया गांधी ईडी के दफ्तर में उपस्थित नहीं हो पायी थी| इसके लिए उनके द्वारा उपस्थित होने के लिए अगली तारीख मांगी गयी थी|
यंग इंडियन के प्रवर्तकों और शेयरधारकों में सोनिया तथा राहुल सहित कांग्रेस के कुछ अन्य सदस्य शामिल हैं| यहां की एक निचली अदालत द्वारा यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लिए जाने के बाद एजेंसी ने पीएमएलए के आपराधिक प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज किया था|
​गौरतलब है कि विदेश यात्रा पर होने के कारण पार्टी नेता राहुल गांधी 2 जून को प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में पूछताछ के उपस्थित नहीं हो सके| ईडी राहुल गांधी को 13 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है| दूसरी ओर केंद्र सरकार पर कांग्रेस की ओर से जांच एजेंसियों का गलत उपयोग करने की गंभीर आरोप लगाया है|

बता दें कि भाजपा के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस संबंध में 2013 में एक शिकायत दर्ज कराई थी| स्वामी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य पर धोखाधड़ी की साजिश रचने एवं काला धन (मनी लॉन्ड्रिंग) का आरोप लगाया था और कहा था कि यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड ने 90.25 करोड़ रुपये की वसूली का अधिकार प्राप्त करने के लिए केवल 50 लाख रुपये का भुगतान किया जो एजेएल पर कांग्रेस का बकाया था|

यह भी पढ़ें-

प्रयागराज हिंसा: मुख्य साजिशकर्ता जावेद पम्प गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें