32 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमदेश दुनियाहिंदू एक शब्द नहीं है अपितु हमारी संस्कृति की पहचान - योगी

हिंदू एक शब्द नहीं है अपितु हमारी संस्कृति की पहचान – योगी

राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा,'हिंदू एक सांप्रदायिक शब्द नहीं है। हिंदू हमारी संस्कृति की पहचान है। अगर कोई देवभूमि में हिंदू की परिभाषा नहीं जानता, तब उस पार्टी को सत्ता में आने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है और जो कुछ भी बचा हुआ है उसे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खत्म कर देंगे। उन्हें भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है।'

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा राहुल गांधी के ग्रेट-ग्रैंडफादर खुद के बारे में कहा करते थे कि वो एक एक्सीडेंटल हिंदू हैं। यूपी के साथ-साथ उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।

यही नहीं योगी आदित्य नाथ ने कहा कि ‘जिस शख्स की पहचान संदिग्ध है वो अब हिन्दु धर्म की परिभाषा दे रहा है। हिंदू धर्म की परिभाषा देना उनको नहीं जचता जिनके पूर्वजों को हिंदू होने पर गर्व नहीं था। उनको अनुमति नहीं दी जा सकती कि वो उत्तराखंड की पहचान को खतरा पैदा करें जैसा उन्होंने अपने लिए किया है।’

उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा,’हिंदू एक सांप्रदायिक शब्द नहीं है। हिंदू हमारी संस्कृति की पहचान है। अगर कोई देवभूमि में हिंदू की परिभाषा नहीं जानता, तब उस पार्टी को सत्ता में आने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है और जो कुछ भी बचा हुआ है उसे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खत्म कर देंगे। उन्हें भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है।’ उत्तराखंड में योगी आदित्यनाथ कोटद्वार स्थित सिद्धपीठ श्री सिद्धबाली धाम भी गए। गौरतलब है कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होंगे। मतों की गणना 10 मार्च को की जाएगी|

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें