30.7 C
Mumbai
Thursday, June 4, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश में एचआईवी मामले चिंताजनक, बोले कमलनाथ आज!

मध्य प्रदेश में एचआईवी मामले चिंताजनक, बोले कमलनाथ आज!

मध्य प्रदेश में पिछले 5 साल में 200 से अधिक एचआईवी पॉजिटिव बच्चों का जन्म होना अत्यंत चिंता का विषय है। यही नहीं वर्ष 2025-26 में 743 गर्भवती स्त्रियां एचआईवी पॉजिटिव पाई गई।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के एचआईवी पीड़ित पाए जाने पर चिंता जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से दिए गए एक बयान में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में पिछले 5 साल में 200 से अधिक एचआईवी पॉजिटिव बच्चों का जन्म होना अत्यंत चिंता का विषय है। यही नहीं वर्ष 2025-26 में 743 गर्भवती स्त्रियां एचआईवी पॉजिटिव पाई गई।

एचआईवी पीड़ित महिलाओं और नवजात शिशु को गंभीर बताते हुए कमलनाथ ने कहा कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद गर्भवती महिलाओं की न तो सही से जांच हो रही है और न ही सभी को उचित तरीके से दवा उपलब्ध कराई जा रही है। एचआईवी संक्रमण के मामले में इस तरह की गंभीर लापरवाही किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा है कि इस गंभीर बीमारी पर भाजपा सरकार को विशेष कदम उठाने चाहिए।

दरअसल एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि राज्य में एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की संख्या में बीते 5 साल में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही बीते 5 सालों में 201 ऐसे नवजात शिशुओं ने जन्म लिया जो एचआईवी पीड़ित संक्रमित हैं और उनकी मां भी इससे प्रभावित है। राज्य में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाएं सियासी मुद्दा बनी हुई हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह गड़बड़ा चुकी हैं परिणामस्वरूप आम आदमी को जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य सुविधाएं हासिल नहीं हो पा रही हैं।

चिकित्सकों के पद रिक्त हैं और अस्पताल में वे सुविधाएं नहीं है जो मरीज के लिए आवश्यक है तो वहीं दूसरी ओर सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने का दावा कर रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि राज्य के हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय शुरू हो रहा है इसके अलावा दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी है।
यह भी पढ़ें- 

दिल्ली होटल अग्निकांड में बड़ा खुलासा: 6 कमरों की अनुमति में किया जा रहा था 25 कमरों का संचालन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें