29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियामर जाऊंगा लेकिन आरजेडी में वापसी नहीं करूंगा: तेज प्रताप!

मर जाऊंगा लेकिन आरजेडी में वापसी नहीं करूंगा: तेज प्रताप!

बिहार की सियासत में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बयान देकर हलचल मचा दी है।

Google News Follow
बिहार विधानसभा चुनाव में नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ बनाकर ताल ठोंक रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राजद में कभी वापस नहीं जाने की बात कही है| महुआ में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, हम मरना कबूल करेंगे लेकिन वापस उस पार्टी में नहीं जाएंगे| तेज प्रताप ने साफ कहा कि मेरे लिए मेरा स्वाभिमान बड़ी चीज है|  
 

बिहार की सियासत में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बयान देकर हलचल मचा दी है। राजद (RJD) से निष्कासन के बाद अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी हाल में दोबारा पार्टी में नहीं लौटेंगे। शुक्रवार को वैशाली जिले के महुआ में एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने कहा, “हम मरना कबूल करेंगे लेकिन वापस उस पार्टी में नहीं जाएंगे। मेरे लिए मेरा स्वाभिमान सबसे बड़ी चीज है।”

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव को कुछ महीने पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। यह कार्रवाई उस समय की गई थी जब उनकी कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद से ही पिता और भाई तेजस्वी यादव से उनका संबंध ठंडा पड़ गया था।

अब तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ बनाकर विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जनता ही असली शक्ति है और वही तय करेगी कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित किए जाने पर उन्होंने कहा, “जब तक हम साथ थे, आशीर्वाद दिया। अब छोटे भाई हैं, तो आशीर्वाद ही दे सकते हैं… सुदर्शन चक्र तो चला नहीं सकते।”

तेज प्रताप यादव इस बार फिर महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वहां उन्हें किसी तरह की चुनौती नहीं है और उनका एजेंडा सिर्फ बिहार के विकास का है। पीएम मोदी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “बिहार की जनता क्या चाहती है, यह 14 तारीख को नतीजे बता देंगे।”

यह भी पढ़ें-

वीडियो वायरल: कोहनी से धक्का…चिकोटी काटने तक पहुंचा विवाद; नितिन गडकरी की मौजूदगी में दो महिला अधिकारियों का झगड़ा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें