रांची के राय, मुरी, टाटीसिल्वे और मेसरा स्टेशन के पास आंदोलनकारियों ने ट्रैक पर कब्जा कर लिया। गिरिडीह, चक्रधरपुर, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो में छोटे-बड़े स्टेशनों पर बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों को रोकने के लिए ट्रैक पर उतर आए हैं।
कुड़मी समाज ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के 100 स्टेशनों पर रेल सेवाएं ठप करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें झारखंड के लगभग 40 स्टेशन शामिल हैं। प्रशासन की ओर से देर रात तक पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आंदोलनकारी सुबह चार बजे से ही स्टेशनों पर पहुंचने लगे। रेलवे परिचालन पर इसका असर दिखने लगा है।
धनबाद मंडल ने हटिया-बर्द्धमान मेमू (13504) और हटिया-खड़गपुर मेमू (18036) को रद्द कर दिया है। धनबाद-अलाप्पुझा एक्सप्रेस (13351) का प्रस्थान समय 11:35 बजे से बदलकर शाम 6:35 बजे किया गया है।
आंदोलन के आयोजकों का कहना है कि यह ‘ऐतिहासिक प्रदर्शन’ है और इसके लिए गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जोड़ा गया। रेलवे और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।
जयराम महतो ने वीडियो संदेश में कहा कि यह संघर्ष केवल आदिवासी दर्जे के लिए ही नहीं, बल्कि कुरमाली भाषा के सम्मान और जमीन बचाव जैसे मुद्दों को लेकर भी है।
कनाडा की एनएसए ने अजित डोवाल संग सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा!



