31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाराजस्थान में अमित शाह ने 8,000 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे! 

राजस्थान में अमित शाह ने 8,000 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे! 

अमित शाह ने प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए साफ किया कि अब सिफारिश नहीं, बल्कि योग्यता के दम पर युवाओं को नौकरी दी जा रही है।

Google News Follow
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राजस्थान दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जयपुर में राजस्थान पुलिस के 8,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

अमित शाह ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा, “आज राजस्थान में हमारे हजारों नौजवानों को वर्दी मिली है, उनके परिवारजनों में एक नई उम्मीद जागृत हुई है और राजस्थान की कानून व्यवस्था को नई शक्ति मिलने जा रही है। इन तीनों रूपों से यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है।”

अमित शाह ने प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए साफ किया कि अब सिफारिश नहीं, बल्कि योग्यता के दम पर युवाओं को नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा, “मैं आज राजस्थान की जनता से कहना चाहता हूं कि इन युवाओं को बिना खर्ची, बिना सिफारिश, उनके दम-खम के बल पर नौकरी देने का काम राजस्थान की भाजपा सरकार ने किया है। इसमें भ्रष्टाचार का उन्मूलन भी है और योग्यता का सम्मान भी है।”

उन्होंने कहा, “भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुए पेपर लीक के सिलसिले को समाप्त किया है। कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ सकता है, जब वह मेरिट के युवाओं को आगे बढ़ा सके। कोई भी प्रदेश तभी आगे बढ़ सकता है, जब राज्य के कर्मियों की नियुक्ति पारदर्शी तरीके से हो।

राजस्थान सरकार ने पेपर लीक पर रोक लगाई, कानून व्यवस्था को मजबूत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को अग्रणी इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने का काम किया है। आज पूरे देश के निवेशक राजस्थान आने की प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं।”

उन्होंने राजस्थान पुलिस की तारीफ करते हुए कहा, “राजस्थान पुलिस एक प्रकार से देश की सबसे अग्रणी और सक्षम पुलिस बलों में स्थान रखती है।

पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा, चंबल के दुर्गम बीहड़, थार का विशाल मरुस्थल, अजमेर शरीफ, पुष्कर, चित्तौड़गढ़ जैसे विश्वप्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर जैसे परंपरागत ऐतिहासिक दुर्ग और महल, तथा रणथंभौर, सरिस्का, केवलादेव जैसे प्राकृतिक अभयारण्य… ये सभी राजस्थान में स्थित हैं। इन सबके कारण पुलिस की चुनौतियां कई गुना बढ़ जाती हैं।”

अमित शाह ने कहा, “राजस्थान में भजनलाल सरकार बनने के बाद दो वर्षों में कुल अपराधों में लगभग 14 प्रतिशत की कमी आई है। नए कानूनों के तहत दर्ज होने वाले गंभीर प्रकार के अपराधों में 19 प्रतिशत, हत्या में 25 प्रतिशत, हत्या के प्रयास में 19 प्रतिशत, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में 10 प्रतिशत, एससी-एसटी के खिलाफ अपराधों में 28 प्रतिशत, डकैती में 47 प्रतिशत और लूट में 51 प्रतिशत की कमी लाने का कार्य भाजपा की भजनलाल सरकार ने किया है।”

उन्होंने कहा, “राजस्थान पुलिस ने कई नई शुरुआतें की हैं। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया है। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए अभय कमांड सेंटर से सीसीटीएनएस, 112 और आईसीजेएस को इंटीग्रेट किया गया है। क्विक पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत हुई है और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को भी सशक्त करने की शुरुआत की गई है।

साइबर अपराध रोकने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा चलाए जाने वाले I4सी की तर्ज पर राजस्थान में साइबर हेल्पलाइन विंग की भी शुरुआत की गई है।”

केंद्रीय गृहमंत्री ने कानून सुधार को अहम बताते हुए कहा, “पहले अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों का उद्देश्य अंग्रेज सरकार की रक्षा करना और उनका खजाना भरना था। नए कानूनों में तकनीक को अहम स्थान दिया गया है। आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी स्तंभ को ऑनलाइन जोड़ दिया गया है।

इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए अलग चैप्टर बनाकर महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण का नया अध्याय भी सुनिश्चित किया गया है। आतंकवाद को पहली बार परिभाषित किया गया है, संगठित अपराध की नई व्याख्या की गई है और सात साल से अधिक सजा वाले मामलों में एफएसएल को अनिवार्य किया गया है।

उन्होंने आगे कहा, “इन कानूनों के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद जो भी एफआईआर दर्ज होगी, उसे केवल तीन वर्षों में सुप्रीम कोर्ट तक न्याय मिलने की व्यवस्था हो जाएगी। तारीख पर तारीख का दौर समाप्त हो जाएगा। अभी यह प्रक्रिया प्रारंभिक अवस्था में है, लेकिन राजस्थान पुलिस की दोष सिद्धि दर 41 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो चुकी है और यह 85 प्रतिशत तक पहुंचेगी।”

इससे पहले शाह जोधपुर में ‘माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेन्शन एंड एक्सपो – 2026’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक में भारत दुनिया की 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, अब जल्द ही तीसरी बनेगा।”

यह भी पढ़ें-

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में विदेशी पतंगबाज बोले, भारत का अनुभव शानदार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें