28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियात्यौहार से पहले बढ़ी महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये...

त्यौहार से पहले बढ़ी महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये की बढ़ोतरी !

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके तहत 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 209 रुपये महंगा हो गया है। अक्टूबर माह में नवरात्रि उत्सव और दशहरा जैसे त्योहार हैं। वैसे ही तेल के दाम बढ़ने से आम लोगों पर भारी असर पड़ेगा|

Google News Follow
अक्टूबर महीने की शुरुआत महंगाई में उछाल के साथ हुई है। क्योंकि महीने की शुरुआत में ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं|ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके तहत 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 209 रुपये महंगा हो गया है। अक्टूबर माह में नवरात्रि उत्सव और दशहरा जैसे त्योहार हैं। वैसे ही तेल के दाम बढ़ने से आम लोगों पर भारी असर पड़ेगा|

इस बीच 209 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1,731.50 रुपये होगी। पिछले महीने 1 सितंबर को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 2 रुपये की कटौती की गई थी। अब एक महीने के अंदर सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये का इजाफा किया गया है|

सितंबर में सिलेंडर की कीमत में कटौती के बाद वही 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1,522 रुपये में बिक रहा था। अब 209 रुपये की बढ़ोतरी के बाद उसी सिलेंडर के लिए 1,731 रुपये चुकाने होंगे| कोलकाता में यह सिलेंडर 1,636 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि चेन्नई में इसी सिलेंडर की कीमत 1,898 रुपये होगी। मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1,482 रुपये से बढ़कर 1,684 रुपये हो गई है|

केंद्र सरकार ने 30 अगस्त को देश की आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत देते हुए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की थी| वहीं, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 150 से 157 रुपये (अलग-अलग शहरों में) की कमी की गई। इससे घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये से घटकर 903 रुपये हो गई है| वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1635 रुपये से घटाकर 1482 रुपये कर दी गई|
यह भी पढ़ें-

उद्योग मंत्री के दौरे की आदित्य ठाकरे ने की आलोचना; कहा, “वहां जनवरी तक..!”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें