27.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाना गलत: प्रमोद...

अमेरिका की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाना गलत: प्रमोद तिवारी! 

तिवारी ने अमेरिका की ओर से लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इसका असर भारत के ऑटोमोबाइल, मोबाइल, कपड़ा, और दवा उद्योगों पर पड़ेगा।

Google News Follow
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को कहा कि इंडिया ब्लॉक की बैठक सामूहिक और सर्वसम्मति से भविष्य की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा में उपस्थित होने, लेकिन राज्यसभा में जवाब न देने को लेकर नाराजगी जाहिर की।

तिवारी ने अमेरिका की ओर से लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इसका असर भारत के ऑटोमोबाइल, मोबाइल, कपड़ा, और दवा उद्योगों पर पड़ेगा। उन्होंने इसे इन उद्योगों के लिए बड़ा झटका बताया।

गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक देश के व्यापारियों और लघु-मध्यम उद्योगों के हितों की रक्षा करना चाहता है।

भाकपा-माले सांसद राजा राम सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की घोषणा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत की व्यापार नीति और विदेश नीति अमेरिका के सामने लगातार कमजोर पड़ रही है। सिंह ने इसे अमेरिका द्वारा भारत पर बढ़ते दबाव का हिस्सा बताया, जिसमें अमेरिका यह परख रहा है कि भारत सरकार कितना दबाव सहन कर सकती है।

उन्होंने चिंता जताई कि इस टैरिफ से भारतीय किसानों की स्थिति खराब होगी और डर है कि इससे किसानों की आत्महत्या की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका इस ट्रेड डील के जरिए अपने मुनाफे को प्राथमिकता दे रहा है, जिसका नुकसान भारत को उठाना पड़ रहा है।

सीपीआई (एम) सांसद पी संतोष ने अमेरिका की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की घोषणा को अचानक और अप्रत्याशित बताते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस फैसले की जानकारी कल शाम को मिली और संभवतः उसी समय अन्य नेताओं को भी पता चला होगा।

संतोष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसकी पहले से जानकारी नहीं थी, जिसे उन्होंने सरकार की विफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला संसद में उठाया जाएगा और सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
यह भी पढ़ें-

‘बलूचिस्तान बिकाऊ नहीं’, मीर यार बलूच ने ट्रंप को चेताया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें