27.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाभविष्य में भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी रहेगा: जगदंबिका पाल!

भविष्य में भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी रहेगा: जगदंबिका पाल!

भाजपा सांसद ने कहा, "विपक्ष के पास हंगामा करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है।

Google News Follow
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने स्पष्ट कर दिया है कि अभी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं हुआ है, बस रोका गया है। आतंकवादियों के खिलाफ भविष्य में भी यह जारी रहेगा। उन्होंने विपक्ष के उन सवालों को निराधार करार दिया, जिसमें विपक्ष की ओर से बार-बार दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से भारत-पाक का सीजफायर हुआ।

भाजपा सांसद ने कहा, “विपक्ष के पास हंगामा करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में यह स्पष्ट किया कि जब पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ से बातचीत शुरू की, जब सीजफायर की भीख मांगी गई, तब जाकर भारत सीजफायर के लिए तैयार हुआ।”

पीएम मोदी ने सदन में स्पष्ट तौर पर बताया है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर में किसी भी दूसरे देश के किसी भी बड़े नेता का कोई भी रोल नहीं है। भारत ने किसी के कहने पर सीजफायर नहीं किया।

भाजपा सांसद ने कहा कि भारत का इरादा पाकिस्तानी नागरिकों के साथ युद्ध का नहीं है, बल्कि पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को सजा देना था। उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना ने इस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को मार गिराया है, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था।

29 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विशेष चर्चा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की आलोचना की। संसद में खड़े होकर पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि दुनिया के किसी भी नेता ने हम पर सीजफायर के लिए दबाव नहीं डाला।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को पाकिस्तान की भाषा नहीं बोलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा जिस तरह के सवाल पाकिस्तान खड़ा करता है और सबूत मांगता है, उस तरह की भाषा विपक्ष को नहीं बोलनी चाहिए। इससे देश की सेना के शौर्य और पराक्रम पर असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाना गलत: प्रमोद तिवारी! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें