26.4 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनियाकपिल मिश्रा बोले, बापू होते तो लाठी लेकर केजरीवाल को दौड़ाते!

कपिल मिश्रा बोले, बापू होते तो लाठी लेकर केजरीवाल को दौड़ाते!

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया था कि वह और मनीष सिसोदिया मंगलवार दोपहर 12 बजे राजघाट जाकर महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेंगे।

Google News Follow

Related

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने “आप” पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “बापू जीवित होते तो लाठी लेकर आपको दिल्ली की सड़कों पर दौड़ा देते। चोर और भ्रष्टाचारी भी सत्याग्रह का ड्रामा कर रहे हैं।”

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया था कि वह और मनीष सिसोदिया मंगलवार दोपहर 12 बजे राजघाट जाकर महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेंगे।

यह पूरा विवाद आबकारी नीति मामले से जुड़ा है। केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच से निष्पक्ष न्याय मिलने की उम्मीद खत्म होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वह अब ‘सत्याग्रह’ का रास्ता अपना रहे हैं।

केजरीवाल का कहना है कि जब किसी को न्याय नहीं मिलता, तो महात्मा गांधी के सिद्धांतों के अनुसार सत्याग्रह ही आखिरी विकल्प बचता है। इसी के तहत उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही का बहिष्कार करने और अपनी बात शांतिपूर्ण व अहिंसक तरीके से रखने का फैसला लिया है।

आम आदमी पार्टी प्रमुख ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि वह न तो खुद और न ही अपने वकीलों के जरिए इस बेंच के सामने पेश होंगे। पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इंसाफ मिलने की जो उम्मीद थी, वह अब खत्म हो चुकी है।

एक तरफ केजरीवाल गांधीवादी सत्याग्रह की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा इसे ‘ड्रामा’ बताते हुए उन पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर निशाना साध रही है।

यह भी पढ़ें-

सोना पापू सिंडिकेट केस में डीसीपी बिस्वास को ईडी का समन! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,280फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें