31 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026
होमदेश दुनियाकर्नाटक कांग्रेस संकट गहराया, सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचे, शिवकुमार मुस्कुराए!

कर्नाटक कांग्रेस संकट गहराया, सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचे, शिवकुमार मुस्कुराए!

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पार्टी कार्यालय में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव के.सी. वेणुगोपाल व रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात करेंगे।

Google News Follow

Related

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच होने वाली अहम बैठक से पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंगलवार सुबह दिल्ली स्थित इंदिरा भवन पहुंचे। इस बीच, दिल्ली में मौजूद उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से जब मीडिया ने पूछा कि क्या वह कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे, तो वह मुस्कुरा दिए।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पार्टी कार्यालय में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव के.सी. वेणुगोपाल व रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनकी राहुल गांधी के साथ भी बैठक तय है।

इंदिरा भवन पहुंचने से पहले सिद्धारमैया ने दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन में मंत्रियों जी. परमेश्वर, सतीश जारकीहोली, एच.सी. महादेवप्पा, बैरथी सुरेश, के.जे. जॉर्ज और एम.बी. पाटिल के साथ नाश्ता किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हरियाणा प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, कानूनी सलाहकार पोनन्ना और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली ने इन घटनाक्रमों पर कहा, “पिछले छह महीनों से पार्टी में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन हमें भरोसा है कि यह जल्द खत्म हो जाएगी। हमें हाईकमान की ओर से कोई बुलावा नहीं आया है। हम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ यहां आए हैं। अभी चर्चा शुरू नहीं हुई है। बैठक के बाद पता चलेगा कि बात किस दिशा में आगे बढ़ती है।”

जारकीहोली ने कहा, “हम केपीसीसी अध्यक्ष पद को लेकर भी अपनी राय रखेंगे। अभी यह साफ नहीं है कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी या नहीं। पार्टी कई समस्याओं का सामना कर रही है। अगर नेतृत्व का मामला सुलझ जाता है, तो बाकी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। पूरी पार्टी हाईकमान के फैसले का पालन करेगी।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे दिल्ली में ज्यादा समय रुकेंगे तो उन्होंने कहा, “अभी कुछ तय नहीं है। बैठक के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।”

कांग्रेस एमएलसी और वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद ने कहा, “नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है। हालांकि अब मामला अंतिम चरण में पहुंच गया है।”

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री के.जे. जॉर्ज ने कहा, “मैं पार्टी के अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी नहीं करता। मुझे इस बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। जहां तक मुझे जानकारी है, पार्टी में कोई भ्रम नहीं है। हर कोई दिल्ली आता है, क्योंकि यह सत्ता का केंद्र है।”

अब सभी की नजरें कांग्रेस की उस बैठक पर टिकी हैं, जिसमें हाईकमान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार शामिल होंगे।

पार्टी हाईकमान के बुलावे के बाद दोनों नेता सोमवार देर रात दिल्ली पहुंचे। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उनके समर्थक इन घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं।

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने कहा कि वह बैठक के नतीजों या नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर कुछ नहीं कहना चाहते। सिद्धारमैया के करीबी माने जाने वाले पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी क्या सोच रहे हैं, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते।

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल-सीएनजी महंगे, कांग्रेस हमलावर, सरकार पर महंगाई नहीं रोकने का आरोप!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,509फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें