31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमराजनीतिMumbai: कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कृपाशंकर सिंह ने थामा BJP का...

Mumbai: कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कृपाशंकर सिंह ने थामा BJP का दामन

Google News Follow

Related

मुंबई। करीब 20 महिनों पहले कांग्रेस को अलविदा कहने वाले उत्तर भारतीय नेता व महाराष्ट्र क पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भारी भीड़ के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर फडणवीस ने कहा कि अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कांग्रेस छोड़ने वाले कृपा शंकर पहले नेता थे। 21 महीनों तक वे किसी दल में नहीं गए। आखिरकार भाजपा को चुना। यूपी की भाजपा सांसद रीता बहुगुणा ने कहा कि कृपाशंकर सिंह मुंबई के साथ साथ उत्तरप्रदेश में भी बेहद लोकप्रिय हैं। यूपी चुनाव में पार्टी को इनका इस्तेमाल करना चाहिए। इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि कृपाशंकर महाराष्ट्र भाजपा नेता के तौर पर यूपी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

कभी कांग्रेस के उत्तरभारतीय चेहरा रहे सिंह ने 10 सितंबर 2019 को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उस वक्त उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही थी। मुंबई की कालिना विधानसभा सीट से तीन बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए सिंह विलासराव देशमुख सरकार में गृह राज्यमंत्री भी रहे। वे उसके पहले महाराष्ट्र विधान परिषद के भी सदस्य थे। नाशिक ने निफाड विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक राव साहेब कदम के पुत्र जिला परिषद सदस्य यतीन रावसाहेब कदम भी बुधवार को भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

कृपाशंकर 1994 में वो एमएलसी बने. 1999 में सांताक्रुज से विधायक बने और फिर विलासराव देशमुख सरकार में गृह राज्य मंत्री बने. साल 2007 और साल 2011 में वो मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष बने, हालांकि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में मिली हार से उनका सफर थम गया।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें