28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाLok Sabha Election 2024: बसपा और जदयू की पहली सूची जारी; सपा...

Lok Sabha Election 2024: बसपा और जदयू की पहली सूची जारी; सपा की मुश्किलें बढ़ी!

​बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी बिहार की ​लोकसभा की 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है​|​बसपा की सूची में 7 उम्मीदवार मुस्लिम हैं। माजिद अली सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार होंगे।​

Google News Follow

लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 16 सीटों के लिए अपने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है​|​ वहीं ​बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी बिहार की ​लोकसभा की 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है​|​बसपा की सूची में 7 उम्मीदवार मुस्लिम हैं। माजिद अली सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार होंगे।​

बता दें कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की ओर से जारी सीटों से सपा और कांग्रेस दोनों की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं| वही प्रथम चरण के मतदान में प्रदेश में चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर मायावती ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है| बसपा की ओर से जारी सीटों की घोषणा में कई सीटें ऐसी भी जहां बसपा-सपा और कांग्रेस का त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा|

मायावती ने कैराना से श्रीपाल राणा और सहारनपुर से माजिद अली के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है​|​ यहां माजिद अली को कांग्रेस के इमरान मसूद से कड़ी टक्कर मिलेगी​|

​​बसपा ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है​|​ बसपा ने बिजनौर से विजेंद्र सिंह, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह और मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी पर भरोसा जताया है​|​ वहीं संभल से शौलत अली और अमरोहा से मुजाहिद हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया है​|​ मेरठ से देवव्रत त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतमबुद्ध नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू और शाहजहां​ पुर से दोदराम वर्मा।

​​बसपा प्रमुख मायावती ने जीशान खान को रामपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है​|​ रामपुर में पहले चरण में चुनाव हो रहा है और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है​|​ नामांकन दाखिल करने के लिए अब सिर्फ दो दिन 26 और 27 मार्च बचे हैं​|​ अभी तक ​भाजपा​ ने मौजूदा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था​|

​जेडीयू की पहली सूची: नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने लोकसभा चुनाव के लिए बिहार की 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है| इस लिस्ट में 4 नए चेहरों को मौका दिया गया है| जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह को मुंगेर से, आनंद मोहन की पत्नी लवली मोहन को शिवहर से, अजय मंडल को भागलपुर से टिकट दिया गया है| 16 उम्मीदवारों में से 6 ओबीसी, 5 ओबीसी, एक महादलित, एक मुस्लिम और तीन स्वर्ण समुदाय से हैं| इनमें दो महिला उम्मीदवार भी हैं| एनडीए में जेडीयू को 16 सीटें मिली हैं|

यह भी पढ़ें-

क्या मराठा समुदाय लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगा? मनोज जरांगे ने सुनाया फैसला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें