31 C
Mumbai
Wednesday, August 26, 2026
होमदेश दुनियालोकसभा चुनाव 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 72 उम्मीदवारों में महाराष्ट्र...

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 72 उम्मीदवारों में महाराष्ट्र से कई मंत्री

72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में महाराष्ट्र के कई मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिसमें नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

Google News Follow

Related

भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा कर दी है| इस सूची में महाराष्ट्र से 20 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की गई है।इस लिस्ट में भाजपा नेता पंकजा मुंडे, सुधीर मुनगंटीवार, रक्षा खडसे समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं| जलगांव से स्मिता वाघ को उम्मीदवार घोषित किया गया है|चंद्रपुर से सुधीर मुनगंटीवार को उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गयी है|

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के दूसरी सूची में 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में महाराष्ट्र के कई मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिसमें नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

वही दूसरी ओर लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी की गई है| इस लिस्ट में हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा राज्यों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। मजे की बात यह है कि इस सूची में नितिन गडकरी, पंकजा मुंडे समेत महाराष्ट्र के 20 उम्मीदवारों के नाम हैं।

गौरतलब है इससे पहले भाजपा ने दो मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के अनुसार 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। पीएम मोदी के वाराणसी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की गयी है।

यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश ​पर​ एसबीआई ने ​आयोग दी चुनावी चंदा की पूरी जानकारी​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,588फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें