28 C
Mumbai
Saturday, July 27, 2024
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में जिला और रेलवे स्टेशनों के नाम बदले, अब नये नामों...

महाराष्ट्र में जिला और रेलवे स्टेशनों के नाम बदले, अब नये नामों से होगी पहचान!

भाजपा की ओर से लगातार यह मांग की जा रही थी कि अहमदनगर का नाम बदला जाए। पार्टी की यह मांग तब से ही है, जबसे औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदले गए थे।

Google News Follow

Related

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अहमदनगर जिले का बदल दिया है अब इस जिले को अहिल्या नगर के नाम से जाना जायेगा| राज्य सरकार द्वारा बदले गए नामों में अहमदनगर महाराष्ट्र का तीसरा जिला है|भाजपा की ओर से लगातार यह मांग की जा रही थी कि अहमदनगर का नाम बदला जाए। पार्टी की यह मांग तब से ही है, जबसे औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदले गए थे।

बता दें कि महारानी अहिल्याबाई होलकर को हिंदुओं के जीर्णोद्धार तथा पुनर्निमाण के लिए जाना जाता है| उनके द्वारा काशी के बाबा विश्वनाथ मंदिर सहित देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया था|अहमदनगर जिले का नाम अहिल्या नगर को लेकर जिला प्रशासन की ओर से नामकरण प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे महाराष्ट्र कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गयी| नाम दबलने की सूचि में अहमदनगर जिला राज्य में तीसरा जिला है, जिसका नाम बदला गया है|

गौरतलब है कि भाजपा विधायक गोपीचंद पाडलकर ने नाम बदलने ‘अहमदनगर का नाम अहिल्या नगर बदलने का प्रस्ताव रखा गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने औरंगाबाद एवं उस्मानाबाद जिलों के नाम पहले ही बदल डाले हैं। आपको बता दें कि इस जिले के अलावा मुंबई के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले गए हैं। सरकार का कहना था कि इन स्टेशनों के नाम ब्रिटिश दौर में रखे गए थे। इसलिए इनके नामों को बदलना जरूरी है।

इन रेलवे स्टेशनों का बदला गया: मुंबई सेंट्रल का नाम नाना जगनाथ शंकर शेठ है| करी रोड का नाम लालबाग है| सैंडहर्स्ट नाम एक पहाड़ी है| मरीनलाइन्स का नाम मुंबादेवी है| डॉकयार्ड रोड का नाम मझगांव स्टेशन है| चर्नी रोड का नाम गिरगांव है| कॉटनग्रीन का नाम कालाचौकी है| और राजा मंडल का नाम तीर्थकर पार्श्वनाथ है| इन सभी को जल्द ही उनके नये नामों के साथ एक नयी पहचान मिलेगी|

यह भी पढ़ें-

भक्तों की सुविधा को लेकर अयोध्या मंदिर ​आने​ वाले श्रद्धालुओं के लिए नए नियम​!

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,488फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
167,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें