22 C
Mumbai
Wednesday, December 17, 2025
होमदेश दुनियाLS 2024: छठे चरण में शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान...

LS 2024: छठे चरण में शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ!

Google News Follow

Related

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग की गयी। दिल्ली की सभी सात सीटों और हरियाणा की सभी दस सीटों पर मतदान किया गया| मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हो गई है| इन 58 निर्वाचन क्षेत्रों में 11.13 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 5.84 करोड़ पुरुष और 5.29 करोड़ महिला मतदाताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

चुनाव आयोग ने 1.14 लाख मतदान केंद्रों पर लगभग 11.40 लाख मतदान अधिकारियों को तैनात किया है। इस समय देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और चूंकि शुरुआती चरणों में मतदाताओं को गर्मी से परेशानी हुई, इसलिए चुनाव आयोग ने चुनाव अधिकारियों और राज्य एजेंसियों को पर्याप्त उपाय करने का निर्देश दिया है।

सायं 5.00 बजे तक हुए प्रतिशत मतदान: आठ राज्यों में छठे चरण का मतदान जारी है। सायं 5.00 बजे तक देश में 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिनमें उत्तर प्रदेश-52.02 में प्रतिशत , उड़ीसा में- 59.60 प्रतिशत , जम्मू कश्मीर में 51.35 प्रतिशत, झारखंड में 61.41 प्रतिशत , पश्चिम बंगाल में 77.99 प्रतिशत , बिहार में 52. 24 प्रतिशत , दिल्ली एनसीआर में 53.73 प्रतिशत और हरियाणा में 55.93 प्रतिशत तक मतदान किया गया|

सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, उड़ीसा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग हुई।

यह भी पढ़ें-

LS 2024: कांगड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री का कांग्रेस पर हमला, कहा,अग्निवीर पर फैलाई जा रही है भ्रांति!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,654फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें