LS​ 2024​: ​7​वें चरण में 3 बजे तक 49.68​​ प्रतिशत​​ मतदान हुआ!

LS​ 2024​: ​7​वें चरण में 3 बजे तक 49.68​​ प्रतिशत​​ मतदान हुआ!

LS2024-49.68-percent-voting-took-place-till-3-pm-in-the-7th-phase

देश में हो रहे लोकसभा चुनाव ​का ​छठा चरण संपन्न हो चुका है। ​8 राज्यों की 57 सीटों के लिए ​आज​ 7​वें चरण का मतदान ​​हो​ रहा हैं। ​लोकसभा चुनाव के ​7​वें चरण में ​दोपहर 3 बजे तक 49.68​ प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान झारखंड में सबसे ​अधिक​ और बिहार ​​में काफी​ धीमा रहा मतदान।

​​दोपहर ​3 बजे तक ​​राज्यों​ के मतदान ​प्रतिशत​: 8 राज्यों में लोकसभा की 57 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक हुई वोटिंग पर नजर डालें तो बिहार ​में 42.95​ प्रतिशत मतदान, चंडीगढ़ ​​में 52.61​ प्रतिशत मतदान, हिमाचल ​में 58.41​ प्रतिशत मतदान, झारखंड ​में 60.14​ प्रतिशत मतदान, ओडिशा ​में 49.77​ प्रतिशत मतदान, पंजाब ​में 46.38​ प्रतिशत मतदान, उत्तर प्रदेश ​में 46.83​ और पश्चिम बंगाल ​में 58.46​ प्रतिशत मतदान हुआ है|

​दोपहर एक बजे तक राज्य में ​हुए​ मतदान​ प्रतिशत?​: 8 राज्यों में लोकसभा की 57 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक हुई वोटिंग पर नजर डालें तो बिहार ​में 35.65​ प्रतिशत मतदान, चडीगढ़ ​में 40.14​ प्रतिशत मतदान, हिमाचल ​में 48.63​ प्रतिशत मतदान, झारखंड ​में 46.80​ प्रतिशत मतदान, ​उड़ीसा​ में 37.64​, पंजाब ​में 37.80​ प्रतिशत मतदान, उत्तर प्रदेश ​में 39.31​ प्रतिशत मतदान और पश्चिम बंगाल ​में 45.07​ प्रतिशत मतदान हुआ|

​वही, उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण ​का​ मतदान जारी है। इस चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल के अलावा अफजाल अंसारी समेत 144 ​उम्मीदवारों​ की किस्मत का फैसला होने वाला है|

​उत्तर​ प्रदेश ​की​ लोकसभा सीट पर ​दोपहर​ 3 बजे तक 46.83 ​प्रतिशत​ मतदान​: बलिया ​में​ 43.54 ​​प्रतिशत​ मतदान​, बांस​ गांव​​ में​ 43.71 ​​प्रतिशत​ मतदान​, चंदौली ​में​ 51.27 ​ ​प्रतिशत​ मतदान​, देवरिया​ में 47.32​ ​प्रतिशत​ मतदान​, गाजीपुर​ में 46.13 ​ ​प्रतिशत​ मतदान​, घोसी ​में​ 44.82 ​ ​प्रतिशत​ मतदान​, गोरखपुर ​में​ 44.69 ​ ​प्रतिशत​ मतदान​, कुशीनगर ​में​ 48.33 ​प्रतिशत​ मतदान​, महराजगंज​ में 51.16 ​ ​प्रतिशत​ मतदान​, मिर्जापुर​ में 48.81 प्रतिशत मतदान​, रॉबर्ट्सगंज ​ में 47.15 ​प्रतिशत​ मतदान​, सलेमपुर​ में 43.48 प्रतिशत मतदान​ और वाराणसी ​में​ 48.38 प्रतिशत​ मतदान​ हुआ |

यह भी पढ़ें-

गर्मी ​प्रकोप​: ​यूपी​ और बिहार में चुनाव ड्यूटी के दौरान 18 कर्मचारियों की मौत​!

Exit mobile version