24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र बजट: फडणवीस ने बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव

महाराष्ट्र बजट: फडणवीस ने बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव

पहली बार पेश करेंगे राज्य का बजट    

Google News Follow

उपमुख्यमंत्री और राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस पहली बार महाराष्ट्र का बजट पेश करेंगे। बजट तैयार करने के लिए उन्होंने जनता से सीधे सुझाव मांगे हैं। फडणवीस ने ट्वीट में कहा कि हमारे राज्य का बजट मुंबई में होने वाले महाराष्ट्र विधानमंडल के आगामी बजट अधिवेशन में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आपका है और आपकी भागीदारी जरूरी है। ऐसे में महाराष्ट्र के वर्ष 2023 के बजट के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करें।

बता दें कि एक फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश किया था। आगामी 27 फरवरी से महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट अधिवेशन होने जा रहा है। मार्च के पहले सप्ताह में बजट पेश होने की संभावना है। इसके लिए जल्द ही कामकाज सलाहकार समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें अधिवेशन का कामकाज तय किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों पर काम कर चुके हैं। हालांकि वित्त मंत्री के रूप में वे पहली बार बजट पेश करेंगे। विधायक रहते हुए उन्होंने पुस्तक “बजट कैसे पढ़े” लिखी है। वे बजट पर कई व्याख्यान भी दे चुके हैं। बुधवार को उन्होंने मुंबई में केंद्रीय बजट पर व्याख्यान भी दिया था। अपना पहला बजट जनता के सुझाव और संकल्पनाओं का प्रतिबंब हो, ऐसे में उन्होंने जनता से सुझाव मांगे हैं। लोग इस लिंक http://bit.ly/MahaBudget23 पर जाकर अपने विचार पेश कर सकते हैं। ऐसे में प्रदेश का आने वाला बजट निश्चित रूप से जनता की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगा।

ये भी पढ़ें 

​एमएलसी चुनाव परिणाम :​ नागपुर में​ मावि​आ​ की जीत​ !

अनिल देशमुख के पीए को मिली जमानत पर अभी जेल में ही रहेंगे   

​प्याज बेचने वाले की दरियादिली​: आठ लाख के आभूषणों से भरा बैग लौटाया​ ​​!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें