महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की रणदुंदुभि के बाद सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगाती दिखाई दे रही है।इसी क्रम में आज भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूचि में भाजपा ने 99 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की हैं। भाजपा ने अशोह चव्हाण की बेटी जया अशोक चव्हाण को भोकर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं मुंबई के वर्तमान विधायकों में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दोबारा टिकट दिया है।
दिलचस्प बात यह है कि सांसद अशोक चव्हाण की बेटी सृजया चव्हाण को भोकर से उम्मीदवार बनाया गया है। विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ को कल्याण से उम्मीदवार घोषित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कामठी से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।







प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर बावनकुले का हृदय से आभारी हूँ। पार्टी ने जो विश्वास व्यक्त किया है उससे जरा भी समझौता नहीं किया जाएगा।भातखलकर ने कहा कि चुनाव के मौके पर पार्टी की विचारधारा और कमल निशान को घर-घर पहुंचाया जाएगा|
भीषण सड़क दुर्घटना: धौलपुर ‘भात’ रस्म से सभी आ रहे थे; 8 बच्चों सहित 12 की मौत!