29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra​ Election​: ​शरद पवार ​ने​ कहा, 84 का हो जाऊं या 90...

Maharashtra​ Election​: ​शरद पवार ​ने​ कहा, 84 का हो जाऊं या 90 ​वर्ष​ का, ये बूढ़ा रुकेगा नहीं​!

ये बूढ़ा आदमी तब तक नहीं रुकेगा, जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं पहुंचा देता।"

Google News Follow

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव ​की​ घोषणा के पहले राज्य में महायुति और महाविकास आघाडी ने कमर कस लिया है| वही, पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा अपनी पार्टी की जिम्मदारी संभाल ली है| इसमें सबसे प्रमुख नाम राकांपा ‘एसीपी’ के नेता शरद पवार हैं| हाल ही में एक सभा को संबोधित करते समय उनके उम्र को लेकर तख्तियां दिखाई गयी| इसका जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा कि वे चाहे 84 वर्ष के हो जाएं या 90 साल के, वे तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं ले जाते।​

​​बता दें कि शरद पवार चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक ​घटना​ का जिक्र ​किया​, उन्होंने कहा कि कुछ युवा लड़के हाथों में बोर्ड लेकर खड़े थे​|​ ​उनके​ कहने का तात्यर्प यह था कि ​अब शरद पवार बूढ़े हो चुके हैं और उन्हें राजनीति छोड़ देना चाहिए​|​ इसको लेकर ही शरद पावर का यह बयान आया है​| शरद पवार ने ​युवाओं​ द्वारा हाथ में लिए उक्त पोस्टर का​ जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “आप चिंता न करें। हमें बहुत दूर तक जाना है। ये बूढ़ा आदमी रुकेगा नहीं। चाहे 84 वर्ष का हो जाऊं या 90 का। ये बूढ़ा आदमी तब तक नहीं रुकेगा, जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं पहुंचा देता।”

गौरतलब​ है कि शरद पवार ने एनसीपी-सीसपी पार्टी बीते वर्ष तब बनाई, जब अजित पावर बगावत करके अलग हो गए थे​| |इस बीच चुनाव आयोग ने ​चुनाव​ तारीखों की घोषणा करने के लिए दोपहर 3.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है​|​ महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है​|​

दोनों विधानसभाओं के आम चुनावों के अलावा चुनाव आयोग तीन लोकसभा और कम से कम 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है​|​ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली सीट बरकरार रखने के कारण वायनाड सीट खाली की थी​|​ उन्होंने दोनों सीटों से लोकसभा चुनाव जीता था​| चुनाव आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र ​और झारखंड विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा​ के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर सकता है। ​

​यह भी पढ़ें-

SCO सम्मेलन: शरीफ ने कहा, ‘काश मोदी पाक आते…’ देश के गंभीर हालात का जिक्र करते हुए कहा..!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें