29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाUP By Election 2024:10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव का ऐलान, ईसी करेगा...

UP By Election 2024:10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव का ऐलान, ईसी करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस!

इन सभी चुनावों की तारीखों और उनके कार्यक्रमों को लेकर चुनाव आयोग आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेस करेगा|  

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर विसादे बिछाई जानी शुरू हो गयी है| इसी क्रम में चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र, झारखंड के साथ उत्तर प्रदेश के 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर भी ऐलान करेगा| इसको लेकर आयोग अपराह्न 3.30 बजे के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ उपचुनाव कार्यक्रम का भी ऐलान करेगा| 

बता दें कि देश में दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा होने वाले हैं इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव भी होने वाला है| इन सभी चुनावों की तारीखों और उनके कार्यक्रमों को लेकर चुनाव आयोग आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेस करेगा|  

हालांकि इन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद की जाएगी। दिल्ली में रविवार को बैठक हुई, जिसमें मीरापुर सीट को रालोद को देने पर सहमति बनी है। यह 2022 में भी रालोद यहां से जीती थी। जबकि नौ सीटों पर भाजपा अपने सिंबल पर चुनाव लड़ाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। साथ ही इन सीटों के लिए नौ प्रत्याशियों के नाम को भी फाइनल कर दिया है। यह भी निर्णय लिया किया गया है कि उप चुनाव नए चेहरों को ही अधिक अवसर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

Maharashtra​ Election​: ​शरद पवार ​ने​ कहा, 84 का हो जाऊं या 90 ​वर्ष​ का, ये बूढ़ा रुकेगा नहीं​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें