27 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र: गुलाब की पंखुड़ियों के साथ पीएम का हुआ स्वागत, महिलाओं ने...

महाराष्ट्र: गुलाब की पंखुड़ियों के साथ पीएम का हुआ स्वागत, महिलाओं ने कहा, हमारे लिए भगवान!

प्रधानमंत्री की योजनाओं से लोगों को काफी लाभ पहुंच रहा है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी उन्होंने कदम उठाए हैं।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के नागपुर में पीएम नरेंद्र मोदी आज रविवार को डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा किया। यहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापकों को श्रद्धांजलि दी। वह दीक्षाभूमि के लिए रवाना हुए तो महिलाओं ने गुलाब की पंखुड़ियों से पीएम मोदी का स्वागत किया। इस पर प्रधानमंत्री ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

स्थानीय महिला डॉली सारस्वत ने कहा कि पीएम मोदी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं और वह विश्व के लोकप्रिय नेता हैं। पीएम मोदी के नागपुर दौरे को लेकर हम सभी लोग काफी उत्साहित हैं। इसलिए उनका फूलों की पंखड़ियों से स्वागत किया गया। हमारे लिए पीएम मोदी भगवान हैं, क्योंकि उनकी वजह से राम मंदिर का रास्ता साफ हो पाया।

स्थानीय महिला अनिता जायसवाल ने पीएम मोदी के नागपुर दौरे को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी से मिलकर काफी अच्छा लगा और यहां मौजूद सभी महिलाओं का उन्होंने अभिवादन किया।

वहीं, अन्य महिला संजीवनी ओले ने कहा कि मेरी ख्वाहिश थी कि पीएम मोदी से एक बार मिलूं और आज यह सपना साकार हो गया है। प्रधानमंत्री की योजनाओं से लोगों को काफी लाभ पहुंच रहा है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी उन्होंने कदम उठाए हैं।

डॉ. रमा ने कहा कि पीएम मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है। पीएम ने सिखाया है कि त्याग करके अपने जीवन का अनुभव करें। देश में ‘सबका साथ, सबका विकास’ हो रहा है। मुझे गर्व है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित दीक्षाभूमि का भी दौरा किया और डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां उन्होंने 1956 में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे। पीएम मोदी का स्वागत दीक्षाभूमि के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन शुरेई ससाई ने किया। पीएम मोदी ने महात्मा बुद्ध की पूजा-अर्चना भी की।

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: ‘चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा 2025’, पुंछ और कठुआ के मंदिरों में उमड़े भक्त!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,280फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें