महाराष्ट्र: राज ठाकरे ​और​ ​सीएम​ देवेंद्र फड​न​वीस ​की​ मुलाकात से सियासी हलचल तेज!

​विधानसभा की सरकार उखाड़ के फेकने के बाद अब एनडीए सरकार उद्धव ठाकरे को बीएमसी चुनाव ​में​ धुल चटाने के लिए तैयार है​|​

महाराष्ट्र: राज ठाकरे ​और​ ​सीएम​ देवेंद्र फड​न​वीस ​की​ मुलाकात से सियासी हलचल तेज!

Maharashtra-Political-stir-intensifies-due-to-meeting-of-Raj-Thackeray-and-CM-Fadnavis

महाराष्ट्र के ​बीएमसी​ चुनाव को लेकर राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है​|​ ​आज​ महाराष्ट्र के ​सीएम​ देवेंद्र फड​न​वीस महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से मिलने पहुंच गए​|​ सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार राज ठाकरे और फड​न​वीस के बीच ​ये मुलाकात हो रही|​ इस मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासी गलियारों में​ चर्चा का माहौल गर्म हो गया है|

​गौरतलब है कि महाराष्ट्र मे भाजपा शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस एक साथ हैं| भाजपा और शिवसेना की ताकत मुंबई में उद्धव ठाकरे के बराबर है, लेकिन उद्धव ठाकरे को हराने के लिए और उसे राज ठाकरे की जरूरत होगी| इसलिए राज ठाकरे का भाजपा के साथ गठबंधन होने की संभावना मजबूत दिखाई देती नजर आ रही है|

बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का मुंबई, ठाणे और नाशिक जैसे शहरो में अच्छा वोट बैंक है​|​ मुंबई में पिछले 25 सालों से उद्धव ठाकरे के पार्टी की सत्ता रही है​|​ विधानसभा की सरकार उखाड़ के फेकने के बाद अब एनडीए सरकार ठाकरे को बीएमसी चुनाव ​में​ धुल चटाने के लिए तैयार है​|​

राज ठाकरे की पार्टी ने लोकसभा चुनाव में ​भाजपा​ को समर्थन दिया था​|​ उसके बाद राज ठाकरे विधानसभा चुनाव अकेले के दम पर लड़ी थी​|​ अब महाराष्ट्र मे ​​निकाय​ चुनाव होने वाले हैं इसलिए अटकलें यह भी हैं कि राज ठाकरे की पार्टी और ​भाजपा​ के बीच गठबंधन हो सकता है​|​ सीएम बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने एक इंटरव्यू में राज ठाकरे ​के​ साथ चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए थे​|​

​​मनसे प्रमुख राज ठाकरे से ​मुलाकात के बाद सीएम​ फड​न​वीस का बयान सामने आया है​|​ उन्होंने तमाम अटकलों को ​विराम​ देते कहा कि यह मुलाकात सिर्फ ​दोस्ती​ के रूप में थी​|​ राज ठाकरे ​नजदी​की मित्र हैं, ​इसका राजनीतिक अर्थ ना निकाला जाए​|​

वहीं बीएमसी चुनाव के लिए राज ठाकरे तैयार हैं, इस चुनाव में राज ठाकरे ​भाजपा​ के साथ जाने का विचार बना ​रहे​ हैं, इसलिए गठबंधन बनाने को लेकर उनकी तरफ से कवायद शुरू कर दी गई है​|​ जनवरी ​महीने​ में मनसे नेताओं की बैठक के बाद ​भाजपा​ के मंत्री आशिष शेलार ने ​मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की थी​|​

​यह भी पढ़ें-

Delhi CM Face: दलित पर दांव खेल सकती है भाजपा, पीएम के US से लौटने पर फैसला!

Exit mobile version