25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमराजनीतिसिटींग प्लान से कांग्रेस ने बहुत बड़ा राजनीतिक संकेत देने की कोशिश

सिटींग प्लान से कांग्रेस ने बहुत बड़ा राजनीतिक संकेत देने की कोशिश

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला  

Google News Follow

Related

मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस मौके सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि खड़गे को अध्यक्ष पद पर बैठाने के बाद कहा कि मै राहत महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि एक कमजोर परिवार से आने वाले व्यक्ति को पार्टी के लोगों ने उन्हें चुना। खड़गे यहां अपनी मेहनत और क़ाबलियत के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। आशा है कि उनकी लीडरशिप में कांग्रेस मजबूत होगी।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया गया है। वर्तमान में कांग्रेस के सामने  कई बड़ी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके हमे पूरी तरह से  पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। वहीं, अध्यक्ष  चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति ने झूठ का बोलबाला है। इससे पहले खड़गे राजघाट पहुंचकर महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर राहुल गांधी की उपस्थिति चौकाने वाली थी।

राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे को कुर्सी पर बैठने के बाद अपनी सीट पर बैठे। इतना ही नहीं, इस दौरान मंच से कांग्रेस ने कई  राजनीति संकेत भी देने की कोशिश की। एकदम बीच में खड़गे को बैठाया गया। उनके ठीक दाई ओर सोनिया गांधी तो बाईं ओर पार्टी की चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री थे। इसके बाद उनके बगल में राहुल गांधी को बैठाया गया था। सिटींग प्लान से कांग्रेस ने बहुत बड़ा राजनीतिक संकेत देने की कोशिश की।

 ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र में भी बनेंगे काशी महाकाल जैसे भव्य मंदिर कारीडोर

सुनक पर बयान: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनों को ही दिखाया आइना

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,016फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें