28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमधर्म संस्कृति2024 में खोल दिया जाएगा राम मंदिर, पचास फीसदी काम पूरा

2024 में खोल दिया जाएगा राम मंदिर, पचास फीसदी काम पूरा

वाल्मीकि, शबरी , जटायु,गणेश, सीता और लक्ष्मण के भी होंगे मंदिर ,70 एकड़ की जमीन चयनित

Google News Follow
अयोध्या में बन रहा राम मंदिर का काम पचास फीसदी पूरा हो गया है। श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के एक सदस्य ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 में श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर खोल दिया जाएगा। यहां भगवान और अन्य देवी देवताओं की भी मूर्तियां स्थापित की जाएगी।

मंदिर का निर्माण जोर शोर से चल रहा है। बताया जा रहा है मंदिर का ग्राउंड फ्लोर अगले साल  दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 2024 में भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। कहा जा रहा 2024 के लोकसभा सभा चुनाव से पहले ही भगवान राम के दर्शन के लिए भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।

ट्रस्ट के सदस्य ने कहा कि राममंदिर के निर्माण में 1800 करोड़ रूपये लगाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर हिन्दू धर्म के हर भगवान को स्थापित या जगह दी जायेगी। इसके लिए संबंधित प्लान पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि, शबरी , जटायु,गणेश, सीता और लक्ष्मण के भी मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इन मंदिरों के मंदिर आसपास के 70 एकड़ की जमीं को चयनित किया गया है।

बताया जा रहा है कि मंदिर में दो मंजिला परिक्रमा सड़क का भी निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि दिवाली के अवसर पर अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी ने निर्माणधीन मंदिर का जायजा लिया था। उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर  राम मंदिर निर्माण कार्य को देखा था।

ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र में भी बनेंगे काशी महाकाल जैसे भव्य मंदिर कारीडोर

सुनक पर बयान: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनों को ही दिखाया आइना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें