29 C
Mumbai
Monday, April 27, 2026
होमधर्म संस्कृतिमहाराष्ट्र में भी बनेंगे काशी महाकाल जैसे भव्य मंदिर कारीडोर

महाराष्ट्र में भी बनेंगे काशी महाकाल जैसे भव्य मंदिर कारीडोर

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दी जानकारी

Google News Follow

Related

काशी के विश्वनाथ मंदिर और उज्जैन के महाकाल मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर महाराष्ट्र के मंदिरों में भी भव्य कारीडोर बनाए जायेंगे। पंढरपुर के सुप्रसिद्ध विठ्ठल मंदिर और मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में इस तरह के कारीडोर बनाए जायेंगे। राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिवाली के मौके पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी।

अपने आवास पर पत्रकारों से मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रस्ताव आ रहे हैं जिस पर विचार किया जा रहा है। मुंबा देवी कॉरिडोर बनाने पर भी हम सहमत है, जिस पर आने वाले दिनों में हम विचार करेंगे। राज्य में पिछले दिनों इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक मैने कहा है की भव्य मंदिर कारीडोर बनाए जाए।

गौरतलब है कि मुंबा देवी मंदिर कॉरिडोर बनाने की मांग कई सालों से की जा रही है। बीजेपी नेता राज के. पुरोहित ने पत्र के माध्यम से लगातार सरकार का ध्यान खींचा है। मॉनसून सत्र के दौरान पुरोहित ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन देकर मंदिर के पुनर्विकास की मांग की थी। इस दौरान एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा की मुंबई मनपा चुनाव कब होगा यह भगवान या फिर कोर्ट ही बता सकती है।

ये भी पढ़ें 

सुनक पर बयान: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनों को ही दिखाया आइना

मंदी आशंका के बीच, फेसबुक अपने कर्मचारियों की कर सकती है छंटनी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें