30.1 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाममता बनर्जी और हुमायूं कबीर के तार आपस में जुड़े हैं: आरपी...

ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर के तार आपस में जुड़े हैं: आरपी सिंह! 

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के इशारे पर यह सब हो रहा है। हुमायूं कबीर बाबर के नाम पर मस्जिद बनवाना चाहते हैं और इसके लिए सरकार छूट दे रही है।  

Google News Follow
भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मिलीभगत से टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के इशारे पर यह सब हो रहा है। हुमायूं कबीर बाबर के नाम पर मस्जिद बनवाना चाहते हैं और इसके लिए सरकार छूट दे रही है।

आईएएनएस से बातचीत में आरपी सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर के तार आपस में जुड़े हुए हैं। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि ‘जी राम जी’ बिल गरीबों और मजदूरों के हित में है। विपक्ष इस पर हंगामा करके केवल भ्रम पैदा करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी संसद की डिबेट नहीं देखतीं। इस बिल पर 14 घंटे की चर्चा हुई, जिसमें 98 सांसदों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी सांसदों के सवालों के जवाब दिए। कांग्रेस मजदूरों के हित का विरोध कर रही है। इस बिल से गांवों में 125 दिनों की मजदूरी की गारंटी मिलेगी, लेकिन कांग्रेस को मजदूरों का हित रास नहीं आता।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर आरपी सिंह ने कहा कि सरकार जो काम कर रही है, वह बोलता है। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार पर जनता का आशीर्वाद है।

विपक्ष के चुनावी हार पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि विपक्ष अगर चुनाव जीत जाता है तो सब कुछ अच्छा होता है, लेकिन हारते ही आरोप लगाने लगता है। आप चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हैं, जबकि जनता ने आपको सिरे से नकार दिया है।

उत्तराखंड में गीता श्लोक पाठ के फैसले को भाजपा के वरिष्ठ नेता ने इसे स्वागत योग्य बताया। उन्होंने कहा कि गीता एक धार्मिक ग्रंथ है और इसका पाठ अनिवार्य करना अच्छी बात है। इससे बच्चों को नैतिक शिक्षा मिलेगी और लाभ होगा।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि संघ प्रमुख बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। संघ राष्ट्रवाद की बात करता है और हिंदुओं को एकजुट करने का काम करता है। धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की चिंता की जाती है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर उन्होंने कहा कि कोई शक नहीं कि बांग्लादेश की स्थिति बहुत गंभीर है। वहां हिंदुओं को लगातार टारगेट करके हमले किए जा रहे हैं। मीडिया पर भी चिन्हित करके हमले हो रहे हैं। यह केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के लिए चिंता का विषय है।

 
यह भी पढ़ें-

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने आईडीएएस प्रशिक्षुओं को सेवा-सत्यनिष्ठा का संदेश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें