27 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमदेश दुनियामणिपुर हिंसा की अमित शाह ने बताई वजह,कोर्ट का फैसला आग में...

मणिपुर हिंसा की अमित शाह ने बताई वजह,कोर्ट का फैसला आग में घी

मणिपुर हिंसा पर गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया।इसकी वजह भी बताई

Google News Follow

Related

मणिपुर हिंसा पर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का कोई समर्थन नहीं कर सकता है। मगर इन घटनाओं पर जो राजनीति हुई वह शर्मनाक है। देश में मणिपुर हिंसा पर सरकार के खिलाफ झूठ फैलाया गया। जनता में कहा गया कि सरकार चर्चा से भाग रही है। उन्होंने कहा कि जब संसद सत्र शुरू हुआ तभी मैने लोकसभा अध्यक्ष को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि मै पहले दिन से तैयार हूं। लेकिन विपक्ष चर्चा करना चाहता है।

2021 में म्यांमार में सत्ता परिवर्तन बढ़ाई असुरक्षा: अमित शाह ने कहा कि छह साल से बीजेपी सरकार थी लेकिन एक बार भी बंद, कर्फ्यू नहीं लगा। यहां तक की उग्रवादी हिंसा भी समाप्त हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि 2021 में म्यांमार में सत्ता परिवर्तन हुआ। उन्होंने कहा कि कुकी समुदाय का झगड़ा सेना था। इस लिए यह समुदाय मिजोरम और मणिपुर में ज्यादा आ गए और यहीं बसने लगे। जिसकी वजह से मणिपुर के लोगों में असुरक्षा की भावना घर कर गई। जिसकी वजह से यह हालात बने।

हाई कोर्ट का फैसला आग में घी का काम किया: उन्होंने कहा कि सीमा पर बाढ़ लगाने का काम जारी है। दस किलोमीटर तक फेंसिंग का कार्य शुरू है। जनवरी माह में जो शरणार्थी आये उनके पहचान पत्र बनाये जा रहे हैं। उनके आई इप्रेशन भी लिए गए। उन्होंने कहा फिर भी इनकी संख्या इतनी बढ़ गई की मैतई समुदाय में असुरक्षा की भावना फ़ैल गई। इसी बीच 29 अप्रैल को एक अफवाह फैली की 58 बसाहट वाले जगह को गांव घोषित कर दिया गया है। उसी के साथ हाई कोर्ट के एक फैसले ने आग में घी का काम किया।

पीएम मोदी नौ सालों में 50 बार नार्थ ईस्ट का दौरा किया: अमित शाह ने बताया कि कई सालों के पेंडिग याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कह दिया कि मैतई समाज को आदिवासी घोषित किया जाएगा। बाद हिंसा हो गई उन्होंने बताया कि अब 152 लोगों की जान गई है। उन्होंने वीडियो काण्ड पर कहा कि यह समाज पर धब्बा है। उन्होंने कहा कि किसी के पास यह वीडियो था तो उसे पुलिस को क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिंसा ने रोकने के लिए कई उपाय किये। इसके लिए उन्होंने तीन दिन तक मणिपुर में रहा। साथ में 23 तक नित्यानंद राय भी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में शांति बनाये रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस मामले में 14898 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नार्थ ईस्ट की दूरी काम की है। पीएम मोदी नौ सालों में 50 बार नार्थ ईस्ट का दौरा किया है।

 

ये भी पढ़ें

 

,.

प्रधानमंत्री के ‘उस’ बयान पर ठाकरे गुट के नेता का बयान!

अविश्वास प्रस्ताव: BJP ने राहुल पर संसद में फ़्लाइंग किस का लगाया आरोप 

अविश्वास प्रस्ताव: राहुल गांधी ने कहा “मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की गई”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,290फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें