23 C
Mumbai
Monday, January 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमराठा आंदोलन: जरांगे संग वार्ता बाद प्रतिनिधिमंडल विखे-पाटिल आवास पहुँचा!

मराठा आंदोलन: जरांगे संग वार्ता बाद प्रतिनिधिमंडल विखे-पाटिल आवास पहुँचा!

शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे और महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नसीम खान अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल से मिलने पहुंचे।

Google News Follow

Related

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन कालीन अनशन पर बैठे मनोज जरांगे से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और मराठा आरक्षण उपसमिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे-पाटिल से मिलने उनके रॉयल स्टोन बंग्लो पर पहुंचा। इस मुद्दे पर एक बार फिर बैठक चल रही है।

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे और महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नसीम खान अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल से मिलने पहुंचे।

दौंड तालुका के मराठा समुदाय के नेताओं ने भी मनोज जरांगे का समर्थन किया है और मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग शुरू कर दी। हालांकि, मुंबई गए मराठा प्रदर्शनकारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहां न तो पानी की व्यवस्था है और न ही भोजन की। मराठा प्रदर्शनकारियों की स्थिति बदतर हो गई है, इसलिए अब मराठा समुदाय में आक्रोश है।

इस आंदोलन के दौरान, मराठा महासंघ के शहर अध्यक्ष शैलेंद्र पवार ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस समय-समय पर आश्वासन देते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कोई ठोस विकल्प नहीं ढूंढा जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन 1980 से शुरू हुआ है, लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया, इसलिए प्रशासन से अनुरोध है कि मराठा आरक्षण पर कोई समाधान निकाला जाए और समुदाय को जल्द से जल्द आरक्षण दिया जाए।

इससे पहले, महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने कहा था कि सिर्फ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की आलोचना करने से आरक्षण का मुद्दा हल नहीं होगा।

उन्होंने पिछली सरकारों को घेरते हुए कहा कि महा विकास अघाड़ी नेताओं को सरकार को सिर्फ सलाह देने के बजाय मराठा समुदाय को आरक्षण न देने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए। सरकार का भी यही मानना ​​है कि इस मुद्दे का समाधान होना चाहिए, इसलिए जस्टिस शिंदे, कोंकण के संभागीय आयुक्त, और हमारी समिति के सदस्य सचिव इन सभी मुद्दों पर उनसे चर्चा करने वाले हैं।​ 

यह भी पढ़ें-

बिहार में नीतीश की नहीं, भाजपा की सरकार : कृष्णा अल्लावरु!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,353फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें