29 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेट"11 वर्षों में नारीशक्ति की उपलब्धियों पर गर्व"

“11 वर्षों में नारीशक्ति की उपलब्धियों पर गर्व”

पीएम मोदी ने बताया महिलाओं को सशक्त बनाने की योजनाओं का असर

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए नारीशक्ति के उत्थान और योगदान को लेकर देशवासियों से संवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 51 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित किया और कहा कि ‘बीते 11 वर्षों में हमारी नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वो दौर भी देखा है, जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बीते 11 वर्षों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने इस दौरान शुरू की गई प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि:

  • उज्ज्वला योजना के तहत लाखों महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले, जिससे उन्हें धुएं से मुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य मिला।
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज में लैंगिक समानता और बालिकाओं की शिक्षा को बल दिया।
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सुलभ ऋण प्रदान कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर घरों का स्वामित्व दर्ज किया गया, जिससे उनकी सामाजिक स्थिति मजबूत हुई।
  • स्वच्छ भारत मिशन ने महिलाओं को शौचालय और स्वच्छता के ज़रिए सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित की।
  • जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों ने महिलाओं को वित्तीय समावेशन की मुख्यधारा में लाया।

प्रधानमंत्री ने लिखा, “विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं।” उन्होंने इन प्रयासों को विकसित भारत की दिशा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक बताया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नारी सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयासरत रही है और इन योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री का यह संदेश ना केवल बीते वर्षों की उपलब्धियों का मूल्यांकन है, बल्कि भविष्य के लिए भी महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में पाकिस्तानी विदेश मंत्री के प्रतिनिधीमंडल की ग़जब बेज्ज़ती !

“भारत और यूरोप के संबंधों की नई शुरुआत होने वाली है”: रविशंकर प्रसाद

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर गोलीबारी, हालात गंभीर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें