29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाविपक्ष के नाक के नीचे से हटा "इंडिया" नहीं हुई विरोधियों को...

विपक्ष के नाक के नीचे से हटा “इंडिया” नहीं हुई विरोधियों को खबर

 बताया जा रहा है कि सरकार देश में केवल भारत के संदर्भ में एक नैरेटिव सेट करेगी। जो इंडिया के बजाय भारत लिखने या बोलने पर जोर दिया जाएगा।    

Google News Follow

भारत बनाम इंडिया की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में यहां तक कहा गया कि मोदी सरकार संविधान से इंडिया शब्द को  विशेष सत्र में बिल लाकर हटाएगी। लेकिन माना जा रहा है कि यह बस मीडिया में चर्चा है। मोदी सरकार ऐसा कुछ भी नहीं करने वाली। बताया जा रहा है कि सरकार देश में केवल भारत के संदर्भ में एक नैरेटिव सेट करेगी। जो इंडिया के बजाय भारत लिखने या बोलने पर जोर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने ऐसा पहले कर चुकी है कई योजनाओं में भारत नाम जुड़ा हुआ है। मोदी सरकार ने जी 20 जैसे बड़े कार्यक्रम से इसकी सार्वजनिक रूप से कार्यन्वित किया है। दरअसल, जी 20 के शिखर सम्मेलन के दौरान 9 सितंबर को रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति द्वारा जारी किये गए निमंत्रण पत्र पर प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत लिखा गया है। जिस पर विपक्ष ने आपत्ति जाहिर की है और आरोप लगाया है कि मोदी सरकार इंडिया शब्द को हटाने की कोशिश कर रही है।

अब बताया जा रहा है कि सरकार की ऐसी कोई भी प्लानिंग नहीं है। लेकिन अब सरकार अधिसूचनाओं, निमंत्रण पत्रों ,सरकारी योजनाओं में भारत नाम का इस्तेमाल करेगी। स्किल इंडिया , स्टैंडअप इंडिया,डिजिटल इंडिया मेक इन इंडिया जैसे नामों को ज्यों की त्यों रहेगा। मगर  नई योजनाओं में भारत नाम ही शामिल किया जाएगा। हालांकि सरकार ने पहले से ही कई योजनाओं के नाम में भारत जोड़ रखा है। जिसमें कर्मयोगी भारत, आयुष्मान भारत आदि शामिल है।

पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह ने आईपीसी को भारतीय न्याय संहिता और सीआरपीसी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता करने का प्रस्ताव दें चुके हैं। बताया जा रहा है कि सरकार इंडिया नाम वाली किसी भी स्कीमों का नाम नहीं बदला जाएगा और न किसी स्मारक का नाम बदलने का प्लान है। लेकिन नए स्कीमों या इमारतों या स्मारकों के नाम में भारत नाम का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें   

सनातन धर्म पर INDIA में दो फाड़, डैमेज कंटोल में जुटे विपक्षी नेता      

अगर ​’इंडिया’ का नाम ​’भारत​’ करने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में चला गया तो क्या होगा?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें